₹10 हजार की SIP या ₹10 लाख की FD, बच्चे की पढ़ाई के लिए कहां जमा कर पाएंगे बड़ा फंड? पूरा कैलकुलेशन
SIP vs FD: यह लेख 5 साल के निवेश लक्ष्य के लिए SIP और FD की तुलना करता है, खासकर बच्चों की शिक्षा या शादी के लिए फंड बनाने हेतु। इसमें ₹10,000 की मासि ...और पढ़ें

₹10 हजार की SIP या ₹10 लाख की FD, बच्चे की पढ़ाई के लिए कहां जमा कर पाएंगे बड़ा फंड? पूरा कैलकुलेशन
HighLights
SIP में ₹10,000 मासिक निवेश से 5 साल में ₹8.11 लाख।
FD में ₹10 लाख एकमुश्त निवेश से 5 साल में ₹13.80 लाख।
जोखिम लेने पर SIP, सुरक्षा के लिए FD बेहतर विकल्प।
नई दिल्ली। पैसे को निवेश करने के लिए मार्केट में आजकल कई सारे ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि हमेशा हमें हमारे गोल के हिसाब से निवेश करना चाहिए। ऐसे में कई लोग ये समझ नहीं पाते हैं कि अगर उन्हें 5 साल के लिए निवेश करना है, और एक अच्छा फंड तैयार करना है तो वो कहां निवेश करें।
तो आइए आपको आज बताते हैं कि अगर आपका गोल 5 साल का है और आप अपनी शादी या बच्चे की पढ़ाई के लिए पैसा जोड़ना चाहते हैं तो आप कहां निवेश कर सकते हैं। आज आपको SIP और एफडी, निवेश के दोनों तरीकों के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि ₹10,000 की एसआईपी या ₹10 लाख की एफडी, कहां आप ज्यादा फंड तैयार कर पाएंगे।
SIP और FD में क्या है अंतर?
एसआईपी और एफडी, दोनों ही निवेश करने के तरीके हैं। एसआईपी में आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा म्यूचुअल फंड में निवेश करते है। इसके जरिए आप मंथली, वीकली और डेली भी निवेश कर सकते हैं। इसका कोई खास लॉक इन पीरियड नहीं रहता है, आप जब चाहें अपना पैसा निकाल सकते हैं।
वहीं एफडी का मतलब होता है Fixed Deposit। इसमें आप एकमुश्त रकम बैंक या पोस्ट ऑफिस एफडी में निवेश करते हैं। यहां आपको तय रिटर्न मिलता है और आपका पैसा कुछ समय के लिए लॉक भी हो जाता है।
कैलकुलेशन में कौन जीत रहा?
अगर आप लंबे समय (जैसे 15 साल) के लिए निवेश करते हैं, तो SIP ने औसतन 12% सालाना तक का रिटर्न दिया है। हालांकि, फंड और मार्केट की कंडीशन के हिसाब से यह कम या ज्यादा भी हो सकता है। लेकिन आइए समझते हैं कि 5 सालों के लिए ₹10000 की मंथली एसआईपी पर आपको कितना रिटर्न मिल सकता है।
खबरें और भी
- हर महीने का निवेश: ₹10,000
- एवरेज रिटर्न: 12%
- समय (इन्वेस्टमेंट पीरियड): 5 साल
- कुल जमा किया गया पैसा: ₹6 लाख
- 5 सालों में बना फंड: ₹8,11,036
कैलकुलेशन से देखा जाए तो आप 5 साल में ₹6 लाख का निवेश कर के, अपने लिए ₹8 लाख से ज्यादा का फंड बना सकते हैं।
एफडी में कितना रिटर्न मिलेगा?
बैंक या पोस्ट ऑफिस एफडी आज भी कई लोगों की पसंद है, क्योंकि यहां पैसा काफी हद तक सुरक्षित रहता है और गारंटीड फिक्स रिटर्न मिलता है। आइए समझते हैं कि एफडी में निवेश किए गए ₹10 लाख, 5 सालों में कितने हो जाएंगे।
- एकमुश्त निवेश की रकम: ₹10 लाख
- समय: 5 साल
- ब्याज दर (अनुमानित): 6.5% सालाना
- कुल मिलने वाली रकम: ₹13,80,420
आपके लिए कौन सा ऑप्शन बेस्ट है?
अगर आपका गोल लंबे समय में एक बड़ा फंड (Wealth Creation) तैयार करने का है और आप थोड़ा-बहुत मार्केट का रिस्क उठाने को तैयार हैं, तो आप एसआईपी में निवेश कर सकते हैं।
लेकिन अगर आपके हाथ में मोटी रकम है और आप उसे निवेश करना चाहते हैं और चाहते हैं कि आपका पैसा सुरक्षित भी रहे, तो आप एफडी में निवेश कर सकते हैं। ध्यान रखें कि हमेशा उसी पैसे को निवेश करें, जिसकी जरूरत आपको आने वाले समय में नहीं पड़ने वाली है।