सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dairy Business: 10 गायों से शुरू करें डेयरी, हर महीने होगी ₹1 लाख से अधिक की कमाई! खर्च और मुनाफे का कैलकुलेशन समझिए

Updated: Fri, 14 Aug 2026 05:41 PM (IST)

10 गायों से डेयरी फार्मिंग शुरू करने की योजना, जिसमें गिर या साहिवाल नस्ल की गायें शामिल हैं, एक अच्छा मुनाफा दे सकती है। इसमें निवेश, खर्च और मासिक ₹40,000 तक के शुद्ध लाभ का विस्तृत हिसाब बताया गया है।

10 गायों से डेयरी शुरू करने का फॉर्मूला

10 गायों से डेयरी शुरू करने का फॉर्मूला

HighLights

  1. 10 गायों से डेयरी फार्मिंग शुरू करने में ₹7 लाख निवेश।

  2. गिर, साहिवाल नस्ल की गायें अधिक दूध उत्पादन के लिए।

  3. मासिक ₹40,000 शुद्ध मुनाफा, भविष्य में वृद्धि की संभावना।

नई दिल्ली| आप भी डेयरी फार्मिंग (Dairy Farming) करना चाहते हैं तो मीडियम साइज का डेयरी फार्म बनाएं। आप 10 गायों से शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए आपको गिर या साहिवाल नस्ल की गाय पालनी होगी। गाय कि ये नस्लें अधिक दूध देने के लिए जानी जाती हैं। इनका रखरखाव, खर्च और मुनाफा कितना होगा इसके बारे में जान लेते हैं।

10 गायों से शुरुआत करने का खर्च

10 गायों से मीडियम साइज की डेयरी शुरू की जा सकती है। इसके लिए आपको दूसरी या तीसरी ब्यांत वाली गायें खरीदनी चाहिए, क्योंकि ये पूरी क्षमता के साथ दूध देती हैं। गिर और साहिवाल नस्ल वाली 1 गाय की कीमत ₹50,000 से ₹80,000 होती है। अगर हम औसत कीमत ₹60,000 मानें तो 10 गायों के लिए ₹6 लाख का खर्च आएगा, अगर आपके पास पहले से शेड नहीं है तो कम से कम ₹1 लाख का बाड़ा भी बनाना होगा।

रखरखाव और खानपान का खर्च

गायों को हरा चारा, भूसा, दाना और खनिज मिश्रण खिलाया जाता है। एक्सर्ट्स के मुताबिक 10 गायों के लिए हर महीने औसतन ₹40-₹50 हजार का खाने का खर्च आ सकता है। इसमें आपको महीने भर के लिए हर गाय पर चारा और दाना में औसतन ₹4500 हजार खर्च करना होगा। इसके अलावा कम से कम ₹1-2 हजार बिजली-पानी का बिल लग सकता है। अन्य खर्चे मिलाकर हर महीने ₹55 हजार का खर्च आ सकता है। वहीं अगर आप देखभाल के लिए 1 आदमी भी रखते हैं तो कम से कम ₹10 हजार का अतिरिक्त खर्च आएगा।

कमाई कितनी?

अब सवाल ये आता है कि 10 गायों के पीछे अगर आप ₹7 लाख से ₹8 लाख का निवेश कर रहे हैं तो इससे कमाई कितनी होगी? अच्छी नस्ल की गायें दिन में 10-12 लीटर तक दूध दे सकती हैं अगर 10 में से 7 गायें भी दूध देती हैं तो करीब 70 लीटर दूध रोज बेच पाएंगे। अगर दूध की औसतन कीमत ₹50 लीटर मान लें तो रोजाना ₹3500 होगी। इस हिसाब से महीने में ₹1,05,000 की कमाई होगी। अगर ₹55,000-₹65,000 का खर्च काट दिया जाए तो हर महीने ₹40 हजार का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: त्योहारी सीजन से पहले खाने के तेल को लेकर आई बड़ी खबर, 33 फीसदी से अधिक बढ़ा इंपोर्ट

अगर आप 10 गायों की अच्छी देखभाल के बाद भी हर महीने ₹40,000 बचा पा रहे हैं तो आंकड़ा शुरुआत के लिए अच्छा माना जाता है। 1-2 साल बाद आपके बाड़े में पशुओं की संख्या भी बढ़ जाएगी। 2 साल बाद 7 गायों के दूध देने का आंकड़ा 10 गायों में बदल सकता है, इस तरह से शुद्ध मुनाफे में भी हर साल बढ़ोतरी होगी।