सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन से पहले खाने के तेल को लेकर आई बड़ी खबर, 33 फीसदी से अधिक बढ़ा इंपोर्ट

Updated: Fri, 14 Aug 2026 11:09 AM (IST)

भारत का खाद्य तेल आयात जुलाई में 33.3% बढ़कर 14.81 लाख टन हो गया, जो 10 महीनों का उच्चतम स्तर है। त्योहारी सीजन की मांग को देखते हुए रिफाइनरों ने खरीद बढ़ाई, जिससे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल के आयात में वृद्धि हुई।

जुलाई में 33 फीसदी बढ़ा खाद्य तेलों का आयात

जुलाई में 33 फीसदी बढ़ा खाद्य तेलों का आयात

HighLights

  1. जुलाई में खाद्य तेल आयात 33.3% बढ़कर 14.81 लाख टन।

  2. त्योहारी सीजन की मजबूत मांग के कारण आयात में वृद्धि।

  3. पाम, सोयाबीन, सूरजमुखी तेल आयात में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज।

नई दिल्ली| भारत अपनी जरूरत के खाद्य तेलों का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। हाल ही में जुलाई में Edible Oil के आयात की रिपोर्ट सामने आई है, जिससे पता चलता है कि जुलाई 2026 में भारत का खाद्य तेल आयात 33.3% बढ़कर 14.81 लाख टन (1.48 मिलियन टन) हो गया जो सितंबर 2025 के बाद यानि पिछले 10 महीनों में सबसे अधिक है। खाद्य तेलों का आयात में जून की तुलना में 33.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया आयात

आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 महीनों में सबसे अधिक तेलों का आयात किया गया है। मुंबई स्थित वनस्पति तेल ब्रोकरेज फर्म सनविन ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप बाजोरिया ने मीडिया को बताया कि त्योहारी सीजन नजदीक आने के साथ ही मजबूत मांग की उम्मीद में रिफाइनर खरीदारी बढ़ा रहे हैं। भारत में अगस्त से नवंबर के बीच कई त्योहार मनाए जाते हैं इन दिनों खाद्य तेलों की मांग आमतौर पर चरम पर होती है।

संदीप बाजोरिया ने आगे कहा कि अगस्त में भी खाद्य आयात मजबूत रहने की संभावना है, जिसमें ताड़ के तेल की खेप संभावित रूप से 700,000 टन से अधिक हो सकती है।

सोयबीन, पॉम और सूरजमुखी तेल के आयात में बढ़ोतरी

मुंबई स्थित सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) ने एक बयान में कहा कि जुलाई में पाम ऑयल का आयात पिछले महीने की तुलना में लगभग 50% बढ़कर 730,965 मीट्रिक टन हो गया, जो पांच महीनों में सबसे अधिक है। SEA ने बताया कि सोयाबीन तेल का आयात 31% बढ़कर 498,881 टन हो गया, जो सात महीनों में सबसे अधिक है, और सूरजमुखी तेल का आयात लगभग 4% बढ़कर 251,639 टन हो गया।

ये भी पढ़ें: गेहूं की कीमतों में आया 25% का उछाल! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के बाद काला सागर में हुए हमले से थमी अनाज सप्लाई की रफ्तार

किन देशों से है हमारी निर्भरता?

USDA के 2025-26/2026-27 आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में पाम, सोयाबीन, रेपसीड और सूरजमुखी तेल का उत्पादन मिलाकर वैश्विक वनस्पति तेल बाजार का बहुत बड़ा हिस्सा बनता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत की बात करें तो भारत खाद्य तेलों के आयात में कई देशों पर निर्भर है। आइए जानते हैं भारत किन देशों से कौन सा तेल आयात करता है?

  • पाम ऑयल – इंडोनेशिया और मलेशिया
  • सोयाबीन ऑयल – अर्जेंटीना, ब्राजील और अमेरिका
  • सनफ्लावर ऑयल – रूस और यूक्रेन
  • रेपसीड/कैनोला ऑयल – कनाडा और यूरोपीय संघ