सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Business Plan: ₹5 लाख के खर्च से शुरू करें मसाला प्रोसेसिंग प्लांट, हर महीने ₹50000 की कमाई! मार्केट एक्सेस का तरीका भी जानिए

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 09:04 PM (IST)

    यह लेख ₹3-5 लाख के शुरुआती निवेश से मसाला प्रोसेसिंग यूनिट शुरू करने का बिजनेस प्लान बताता है, जिससे हर महीने ₹50,000 तक का मुनाफा कमाया जा सकता है। इ ...और पढ़ें

    मसाला प्रोसेसिंग प्लांट से कमाई का तरीका

    मसाला प्रोसेसिंग प्लांट से कमाई का तरीका

    HighLights

    1. ₹3-5 लाख के निवेश से शुरू करें मसाला यूनिट।

    2. प्रति माह ₹50,000 तक का शुद्ध मुनाफा कमाएं।

    3. FSSAI लाइसेंस और सरकारी योजनाओं का लाभ लें।

    नई दिल्ली| अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं इसके लिए ना आपके पास बहुत ज्यादा पूंजी है और ना ही अच्छा बिजनेस आइडिया दिमाग में आ रहा है,तो आप मसाला प्रोसेसिंग यूनिट शुरू कर सकते हैं। भारत दुनिया के सबसे बड़े मसाला उत्पादक और उपभोक्ता देशों में शामिल है। आपको बता दें कि हल्दी, मिर्च, धनिया, जीरा, गरम मसाला और अन्य मसालों की मांग हर घर, होटल, रेस्टोरेंट और फूड प्रोसेसिंग उद्योग में लगातार बनी रहती है।

    आप ₹3 लाख से ₹5 लाख के शुरुआती निवेश के साथ छोटी मसाला प्रोसेसिंग यूनिट शुरू कर सकते हैं। इसमें कच्चे मसालों की खरीद, सफाई, पिसाई, पैकेजिंग और ब्रांडिंग कर स्थानीय बाजार में बिक्री की जा सकती है।

    कितने पैसों से शुरू होगी यूनिट?

    मसाला प्रोसेसिंग यूनिट लगाने से पहले एक अच्छी प्रोजेक्ट रिपोर्ट होनी जरूरी है। इसमें आपको ये समझना जरूरी है कि यूनिट शुरू करने के लिए कौन-कौन सी बुनियादी जरूरतें हैं और पैसे कहां-कहां खर्च होंगे। एक छोटी मसाला प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए ग्राइंडिंग मशीन, सीलिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और पैकेजिंग सामग्री की जरूरत होती है। आइए खर्च को समझ लेते हैं।

    • मसाला ग्राइंडिंग मशीन: ₹1 लाख से ₹1.5 लाख
    • पैकेजिंग और सीलिंग मशीन: ₹30,000 से ₹70,000
    • कच्चा माल (हल्दी, मिर्च, धनिया आदि): ₹1 लाख से ₹1.5 लाख
    • बचे हुए ₹1-₹1.5 लाख में आप दुकान का इंटीरियर और अन्य खर्च जोड़ लें

    लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन जरूरी

    किसी भी तरह के खाने-पीने से जुड़े चीजी की मैन्युफैक्चरिंग और बिक्री के लिए FSSAI का लाइसेंस लेना आवश्यक होता है। इसके अलावा उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration), GST रजिस्ट्रेशन और स्थानीय निकायों से आवश्यक अनुमति भी लेनी पड़ सकती है।

    मार्केटिंग का तरीका?

    मसालों का कोई MRP नहीं होता, पैकेजिंग कंपनियां अपने बिजनेस मॉडल के अनुसार कीमतें तय कर सकती हैं। आप जब यूनिट लगाएं तो अपने इलाके के सबसे मशहूर ब्रांड के साथ कॉम्पटीशन करें। अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता मशहूर ब्रांड जितनी और कीमत उससे कम रखें। इस तरह से आप मार्केट में अच्छी पकड़ बना सकते हैं। स्थानीय किराना दुकानों, सुपरमार्केट, होटल और रेस्टोरेंट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी मसालों की बिक्री की जा सकती है।

    खबरें और भी

    कमाई कितनी होती है?

    कमाई की बात करें तो इसके लिए आप बाजार से थोक में कच्चा माल उठाएं और प्रोसेसिंग करके खुद के ब्रांड की पैकेजिंग के बाद बेच दें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक 20% से 40% तक का मार्जिन मिल सकता है। यदि एक यूनिट प्रतिमाह 500 से 1,000 किलोग्राम मसालों की बिक्री करती है, तो खर्च निकालने के बाद ₹50,000 तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Business Idea: ₹1 लाख से कम बजट में शुरू होने वाले 4 कमाल के बिजनेस प्लान, सिर्फ जेहन में रखें ये जरूरी बातें

    सरकारी योजनाओं का भी मिल सकता है लाभ

    मसाला प्रोसेसिंग यूनिट को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के रूप में रजिस्टर्ज कराया जा सकता है। इसके बाद प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP), मुद्रा योजना और खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण और सब्सिडी का लाभ लेने की संभावना रहती है।