Business Idea: ₹1 लाख से कम बजट में शुरू होने वाले 4 कमाल के बिजनेस प्लान, सिर्फ जेहन में रखें ये जरूरी बातें
यह खबर ₹1 लाख से कम के निवेश में शुरू किए जा सकने वाले 4 बेहतरीन बिजनेस आइडियाज बताती है। साथ ही FSSAI और GST रजिस्ट्रेशन की सलाह भी दी गई है। ...और पढ़ें

₹1 लाख के बजट से शुरू होने वाले बिजनेस आइडिया (AI Image)
HighLights
₹1 लाख से कम निवेश में 4 बिजनेस आइडिया।
एफिलिएट मार्केटिंग, टिफिन सर्विस, होम बेकरी शामिल हैं।
कार-बाइक वॉशिंग और कानूनी पंजीकरण भी महत्वपूर्ण।
नई दिल्ली| बिजनेस शुरू करने के लिए सबसे पहली जरूरत है एक अच्छे प्लान की और फिर उस प्लान पर काम करने के लिए बेहतर पूंजी की। कई लोग अच्छे प्लान बना लेते हैं लेकिन उस प्लान के आधार पर बिजनेस करने के लिए पैसे नहीं होते। इस खबर में आपको ₹1 लाख से भी कम इन्वेस्टमेंट के साथ शुरू होने वाले बिजनेस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
एफिलिएट मार्केटिंग
आज के समय में Affiliate Marketing पैसे कमाने का एक ऑनलाइन तरीका है। इसमें आपको किसी कंपनी के कंटेंट, सर्विस या सामान को अपने सोशल मीडिया हैंडल या पेज से प्रमोट कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक लैपटॉप और अच्छी रीच वाले सोशल मीडिया अकाउंट की जरूरत होगी। आप चाहें तो कुछ पैसे लगाकर अपने अकाउंट की Paid Reach बढ़वा सकते हैं, जिससे आपको अच्छे आर्डर मिलेंगे।
टिफिन सर्विस
दुनिया कितनी भी एडवांस हो जाए लेकिन खाने का कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है। आप एक लाख से कम बजट में टिफिन सर्विस का काम शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको करीब ₹50 हजार का किचन सेट, टिफिन और स्टोव लेना होगा और आपका बिजनेस शुरू हो जाएगा। खाना पकाने के लिए महीने भर का राशन ₹40000-₹50000 में खरीदें और ऑफिस, हॉस्टल और बैचलर्स के बीच सर्व करें। टेस्टी और कम मसाले वाले खाने की खूब डिमांड है।
होम बेकरी
आजकल हर किसी को शुद्ध और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट चाहिए होता है। आप कुकीज, केक, नमकीन जैसी चीजें खुद से बनाकर मार्केटिंग कर सकते हैं। इसके लिए आपको कमर्शियल ओवन, स्टैंड/प्लैनेटरी मिक्सर, और बेकिंग ट्रे की आवश्यकता होती है। शुरुआती स्तर पर कुल लागत लगभग ₹40,000 ₹70000 हो सकती है, ₹30000 का रॉ मैटेरियल खरीदें। लोकल लेवल पर और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से अपनी बेकरी को प्रमोट करें। धीरे-धीरे बिजनेस को बड़ा भी कर सकते हैं।
खबरें और भी
कार-बाइक वॉशिंग
गाड़ियों की धुलाई और क्लीनिंग लो बजट में तगड़े इन्वेस्टमेंट वाला बिजनेस आइडिया है। इसके लिए आपको हाई-प्रेशर वॉशर, फोम जनरेटर, वैक्यूम क्लीनर, कम से कम 2,000 लीटर का वाटर टैंक और बोरिंग की सुविधा करनी होगी। अगर आपके पास बोरिंग नहीं है तो आपका खर्च ₹1 लाख से अधिक हो सकता है, लेकिन आपकी कमाई अच्छी होगी। बाइकों की धुलाई ₹50-₹100 में होती है वहीं कारों की धुलाई और क्लीनिंग के लिए ₹300-500 तक लिए जाते हैं। रोजाना औसतन 15 बाइक और 3 कार भी आप धोते हैं तो ₹2500-₹3000 रोज की कमाई है। खर्च काट दिया जाए तो रोजाना ₹2000 की बचत होगी।
ये भी पढ़ें: Goat Farming Tips: 10 बकरियों से शुरुआत करने में कितना खर्च? लागत-मुनाफे का पूरा गणित समझिए
ध्यान रखने वाली बात
अगर आप फूड से जुड़े बिजनेस कर रहे हैं तो FSSAI का लाइसेंस लेना ना भूलें। इसके साथ ही आप छोटा-बड़ा जो भी बिजनेस कर रहे हैं उससे पहले GST रजिस्ट्रेशन करा लें, इससे आपको कई तरह के सरकारी लाभ भी मिल सकते हैं और वित्तिय समस्याओं से भी बचे रहेंगे।