Dairy Business: ये है सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस, सिर्फ 2 भैंसों से शुरू कर सकते हैं मिनी डेयरी, मिलेगा 3 भैंसों जितना दूध!
आपको भैंस की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सबसे अधिक दूध देने वाली नस्लों में शामिल है। इसे पालकर आप मिनी ...और पढ़ें

डेयरी फार्म में जरूर पालें इस खास नस्ल की भैंस
HighLights
मुर्रा भैंस दुनिया में सबसे अधिक दूध देने वाली नस्ल।
दो मुर्रा भैंसों से शुरू करें अपनी मिनी डेयरी।
प्रतिदिन ₹1000 तक का मुनाफा कमाएं आसानी से।
नई दिल्ली| दूध की बाजार मांग हर रोज बनी रहती है, इसलिए डेयरी बिजनेस फायदे का सौदा है। अगर आप भी डेयरी शुरू करना चाहते हैं लेकिन बजट कम है और अधिक जानकारी भी नहीं है तो ये खबर आपके लिए है। आपको भैंस की एक ऐसी नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं जो देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सबसे अधिक दूध देने वाली नस्लों में शामिल है। इसे पालकर आप मिनी डेयरी की शुरुआत कर सकते हैं।
सबसे अधिक दूध देने वाली भैंस
हमारे देश में भैंस की ढेरों नस्लें पाई जाती हैं, इनमें से 5-6 खास नस्लें हैं जो किसी भी दूध डेयरी में आसानी से देखने को मिल जाएंगी। जिसमें सूरती, जाफराबादी, मेहसाणा, नीली रावी और भदावरी हैं। लेकिन आपको इससे हटकर ऐसी नस्ल के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी दूध देने की क्षमता के कारण दुनियाभर में फेमस है। हम बात कर रहें हैं मुर्रा नस्ल की भैंस के बारे में।
मुर्रा नस्ल के भैंस की खासियत
हम बात कर रहें हैं मुर्रा नस्ल की भैंस के बारे में। आप सब ने इसके बारे में जरूर सुना होगा। ये भैंस देशभर में किसी भी डेयरी में आसानी से देखने को मिल जाएगी। आमतौर पर भैंसें दिन में 12-15 लीटर दूध देती हैं। मुर्रा भैंस दिन में 20 लीटर तक दूध दे सकती है।
इसके साथ ही इस नस्ल के दूध में 7 फीसदी तक फैट भी पाया जाता है जिससे इसे प्रोसेस करके डेयरी प्रोडक्ट्स बनाने में भी आसानी होती है। फैट दूध के गाढ़ेपन को कहा जाता है, आमतौर पर 4-8 फीसदी पाया जाता है जिससे घी, पनीर या अन्य उत्पादन बनते हैं।
खबरें और भी
2 मुर्रा भैंसों से कैसे शुरू होगी डेयरीं?
आप अपने मोहल्ले में 2 मुर्रा भैंसों से डेयरी फार्म की शुरुआत कर सकते हैं। 2 मुर्रा भैंसें औसतन 35 लीटर दूध रोजाना दे सकती हैं। अगर आप ₹50 लीटर भी बेचते हैं तो रोजाना ₹1700-₹1800 की कमाई होती है। इसमें अगर ₹600-₹800 खर्च की कटौती कर दें तो रोजाना ₹1 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं जो छोटे स्तर में एक अच्छी कमाई मानी जाती है।