वेदांता का 'मेटल बाजार' अब दुनियाभर में! विदेशी खरीदार 24x7 मंगा सकेंगे 1000+ एल्युमिनियम प्रोडक्ट; क्या है खासियत?
Anil Agarwal Vedanta Aluminum: वेदांता एल्युमिनियम ने वैश्विक ग्राहकों के लिए अपना डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म 'वेदांता मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स' लॉन्च क ...और पढ़ें

वेदांता का 'मेटल बाजार' अब दुनिया भर में, विदेशी खरीदार 1000+ एल्युमिनियम उत्पाद ऑनलाइन खरीद सकेंगे

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता एल्युमिनियम (VAML) ने दुनिया भर के ग्राहकों तक अपनी सीधी पहुंच बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने विदेशी खरीदारों के लिए अपना प्रमुख डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म वेदांता मेटल बाजार एक्सपोर्ट्स (VMB) लॉन्च कर दिया है। यह भारत के शुरुआती डिजिटल एल्युमिनियम मार्केटप्लेस में से एक है, जो अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को सीधे ऑनलाइन प्रीमियम एल्युमिनियम उत्पाद ऑर्डर करने की सुविधा देता है।
अब विदेशी ग्राहकों के लिए खरीदारी B2B (बिजनेस टू बिजनेस) होने के बावजूद B2C (जैसे किसी ई-कॉमर्स साइट से खरीदारी करना) जितनी ही आसान, पारदर्शी और सुविधाजनक हो जाएगी।
प्लेटफॉर्म की क्या हैं बड़ी खासियतें?
- बड़ी वैरायटी: ग्राहकों को 1,000 से ज्यादा एल्युमिनियम प्रोडक्ट्स का कैटलॉग मिलेगा।
- स्मार्ट प्राइसिंग: लाइव LME (लंदन मेटल एक्सचेंज) से जुड़ी हेजिंग और आसान प्राइस बुकिंग की सुविधा मिलेगी।
- डिजिटल गेटवे: पूरी एक्सपोर्ट प्रक्रिया के लिए एक ही जगह (वन-स्टॉप) समाधान, जहां 24x7 एक्सेस मिलेगा।
- सेल्फ-रजिस्ट्रेशन: ग्राहक तुरंत जुड़ने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन खुद की ऑनलाइन करा सकते हैं।
भारत में सुपरहिट, अब दुनिया पर नजर
भारत में इस प्लेटफॉर्म की सफलता के आंकड़े गवाह हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में ही इस ई-पोर्टल के जरिए 38,000 करोड़ रुपए (करीब 4.1 बिलियन डॉलर) से ज्यादा का लेनदेन हुआ और 23,000 से अधिक ऑर्डर पूरे किए गए।
भारत में बड़ी कंपनियों (OEMs) के अलावा 550 से ज्यादा MSME कंपनियां भी अपनी एल्युमिनियम जरूरतों के लिए इसी पर भरोसा जता रही हैं। अब वेदांता इसे एशिया, यूरोप, अफ्रीका और अमेरिका के बाजारों में उतार रही है। हाल ही में इसके लॉन्च के मौके पर हुए एक ग्लोबल वेबिनार में 600 से ज्यादा विदेशी ग्राहकों ने हिस्सा लिया।
क्या कहते हैं कंपनी और ग्राहक?
वेदांता एल्युमिनियम के CEO राजेश कुमार इस कदम को एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। उन्होंने कहा कि,
वेदांता मेटल बाजार का वैश्विक स्तर पर विस्तार अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के साथ हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। दुनिया के सबसे बड़े एल्युमिनियम उत्पादकों में से एक होने के नाते, हमें पीएम मोदी के 'मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड' के विजन में योगदान देने पर गर्व है। हम दुनिया को विश्वस्तरीय एल्युमिनियम उत्पाद दे रहे हैं।"
वहीं, इसका इस्तेमाल कर रहे पैरामाउंट कम्युनिकेशंस के प्रोक्योरमेंट हेड अरविंद गुप्ता का अनुभव भी शानदार रहा। उनका कहना है कि, इस प्लेटफॉर्म ने खरीदी को तेज, पारदर्शी और बहुत आसान बना दिया है। लाइव कीमतों से लेकर शिपमेंट ट्रैकिंग तक, सब कुछ हमारी उंगलियों पर है, जिससे तेजी से बढ़ते कारोबार को मैनेज करना आसान हो गया है।"
भविष्य की तैयारी और पूरा भरोसा
वेदांता मेटल बाजार पर डिजिटल कॉन्ट्रैक्ट, लाइव लेजर बैलेंस और रियल-टाइम इनवॉइस जैसी सुविधाएं पहले से हैं। आने वाले समय में इसमें पोर्ट तक लाइव शिपमेंट ट्रैकिंग, एक-क्लिक में बिल ऑफ लैडिंग और पैकिंग लिस्ट जैसे एक्सपोर्ट डॉक्यूमेंट्स देखने की सुविधा और AI आधारित वर्चुअल असिस्टेंट भी जुड़ने वाला है।
खबरें और भी
क्वालिटी का पक्का भरोसा देने के लिए टेस्ट सर्टिफिकेट, लेटर ऑफ क्रेडिट और बैंक गारंटी जैसे सभी जरूरी कागजात डिजिटल रूप में उपलब्ध हैं। सस्टेनेबिलिटी के मामले में वेदांता पहले ही एसएंडपी ग्लोबल (CSA) रैंकिंग में टॉप कंपनियों में शामिल है। अब इस ग्लोबल विस्तार से दुनियाभर में प्रमाणित और ग्रीन एल्युमिनियम की सप्लाई चेन और भी मजबूत होगी।