सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की लौटी चमक, ₹2000 तक चढ़ गए दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:17 AM (IST)

Gold Silver Price: सोने और चांदी के दामों में इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट से हुई थी, लेकिन आज घरेलू ...और पढ़ें

सोने-चांदी की लौटी चमक

सोने-चांदी की लौटी चमक

HighLights

  1. घरेलू बाजार में सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़े।

  2. MCX पर सोना ₹1.53 लाख, चांदी ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम।

  3. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी चमकी, जबकि सोने के दाम गिरे।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना (Gold) और चांदी (Silver) दोनों धातुओं की कीमतों का कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है। इस सप्ताह की शुरूआत दोनों धातुओं के दामों में गिरावट से हुई। ऐसे में आज के दामों पर नजर रखना बेहद दिलचस्प होगा। क्या आज भी दाम गिरेंगे? आइए बुलियन मार्केट से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक के दामों पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में चमक गई चांदी

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने के दाम गिरते दिखे तो चांदी की चमक आज बरकरार है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.07% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4473.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.01% तक चढ़ गए और ऐसे में कीमत 67.425 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में कहां पहुंचे दाम?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी आई है। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव में भी (Silver Price) तेजी आई हैं। दाम उछलकर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

MCX पर क्या है रेट्स?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 737 रुपए तक चढ़ गया और कीमत ₹1,53,499 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह करीब सुबह 9 बजे 1855 रुपए तक ऊपर चढ़ गई और कीमत ₹2,40,871 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारी से पहले चेक करें रेट

भारत में सोने के दाम में तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,54,000 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,167 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,15,500 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,40,170 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढें: '$2 पर आएंगे तेल के दाम'... US-ईरान संघर्ष के बीच किसने किया ये दावा? गैस के दाम भी लुढ़कने की जताई उम्मीद