Gold Silver Price: सोना चढ़ा, चांदी लुढ़की; क्यों बदला ट्रेंड? एक्सपर्ट बोले- अब ₹2 लाख से नीचे आ जाएगी सिल्वर!
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई जबकि चांदी में गिरावट आई, विशेषज्ञों ने इसके पीछे के कारण बताए। एक विशेषज्ञ ने चांदी की की ...और पढ़ें
-1786441622098_m.webp)
सोना चढ़ा, चांदी लुढ़की: जानें क्यों बदल गया ट्रेंड और क्या है एक्सपर्ट की राय
HighLights
सोने की कीमतों में तेजी, चांदी में गिरावट दर्ज की गई।
विशेषज्ञ ने चांदी की कीमत ₹2 लाख तक गिरने की संभावना जताई।
निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर धीरे-धीरे खरीदारी की सलाह दी।
नई दिल्ली| सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार, 11 अगस्त को बदला हुआ ट्रेंड दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत 0.23 फीसदी यानी 10 डॉलर उछलकर 4422 डॉलर (gold price today) प्रति औंस के पार पहुंच गई। जबकि चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। यही ट्रेंड भारत में भी देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड में 2000 रुपए तक की तेजी देखी गई। जबकि चांदी में 2300 रुपए से ज्यादा की कमी दर्ज हुई। अब सवाल यह है कि पिछले 6-7 दिनों बाद सोने और चांदी की कीमतों में ट्रेंड क्यों बदल गया? लेकिन इससे पहले समझते हैं कि सोने-चांदी के ताजा रेट क्या हैं?
MCX पर कहां पहुंचे सोने-चांदी के ताजा रेट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.44 फीसदी यानी 671 रुपए तेज होकर 1,53,770 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,55,437 रुपए और लो लेवल 1,53,220 रुपए रही। जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,53,099 रुपए (gold price mcx) प्रति 10 ग्राम पर क्लोज हुई थी।
खबर लिखे जाने तक सितंबर डिलीवरी वाली चांदी में 0.47 फीसदी यानी 1117 रुपए की कमी दर्ज हुई और कीमत 2,35,750 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर पहुंच गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,41,999 रुपए रहा। जबकि लो लेवल 2,34,439 रुपए (silver price today) रहा। पिछले दिन यह 2,36,867 रुपए पर क्लोज हुई थी।
बड़ा सवालः क्यों बदला सोने-चांदी का ट्रेंड?
सेबी रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और इंटेलिसिस वेंचर्स के फाउंडर अमित सुरेश जैन ने बताया कि हाल ही में हमने सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी है, जिसमें पिछले 15 दिनों में लगभग 12% की बढ़ोतरी हुई है। सोना पिछले दो महीनों के अपने सबसे ऊंचे स्तर के आस-पास ट्रेड कर रहा है।
खबरें और भी
इस तेजी की सीधी वजह यह थी कि जियोपॉलिटिकल तनाव कम हो रहे थे, जिससे सोने में निवेशकों का भरोसा बढ़ा और खरीदारी को बढ़ावा मिला। आगे चलकर त्योहारों के मौसम में भी मांग बढ़ने की उम्मीद है, जो घरेलू बाज़ार में सोने की कीमतों को सहारा दे रही है और कीमतों में बड़ी गिरावट को रोक रही है।
हालांकि, चांदी का प्रदर्शन वैसा नहीं रहा। इसकी वजह यह है कि चांदी पर बेस-मेटल और बुलियन, दोनों तरह के फैक्टर्स का असर पड़ता है। साथ ही, चांदी पहले ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुकी थी। दोपहर 1:33 बजे तक, MCX सितंबर फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट पर यह ₹2.35 लाख के आस-पास ट्रेड कर रही थी।
यह भी पढ़ें- Crude Oil Price: $130 के पार जाएगा क्रूड, एक्सपर्ट ने बताई उछाल की 3 बड़ी वजह; भारत में महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?
2 लाख रुपए के नीचे आ सकती है चांदी
अमित जैन का मानना है कि हालिया तेजी मुख्य रूप से एक टेक्निकल बाउंस थी। डेली चार्ट पर, सोना और चांदी दोनों ही ओवरबॉट जोन यानी अत्यधिक खरीदारी वाले क्षेत्र में जा रहे हैं।
चांदी की बात करें तो जब तक यह ₹2.32 लाख के ऊपर नहीं बनी रहती, तब तक इसके ₹2.50 लाख और ₹2.70 लाख के स्तर तक जाने की संभावना काफी कम है। दूसरी ओर, अगर चांदी फिर से ₹2.25 लाख के स्तर से नीचे गिरती है, तो बाजार के ₹2 लाख से नीचे जाने की संभावना हो सकती है।
सोने की बात करें तो, ₹1.56 लाख से ₹1.57 लाख का स्तर अहम है। अगर सोना इस स्तर को तोड़कर इसके ऊपर बना रहता है, तो अगली संभावित तेज़ी ₹1.64 लाख तक हो सकती है, और सबसे अच्छे हालात में, यह ₹1.72 लाख के आस-पास भी जा सकता है।
निवेशकों को अमित जैन ने क्या दी सलाह?
तेजी की ये सभी संभावनाएं तभी तक बनी रहेंगी जब तक सोना ₹1.44 लाख से ₹1.47 लाख के स्तर से ऊपर बना रहता है। अगर सोना ₹1.47 लाख से नीचे ट्रेड करना शुरू करता है और फिर ₹1.44 लाख के स्तर को तोड़ता है, तो बाजार में हालिया निचले स्तरों को फिर से टेस्ट होते देखा जा सकता है।
अमित जैन की सलाह है कि मौजूदा बाजार भाव पर बहुत ज्यादा खरीदारी ना करें। अगर सोने में निवेश में करना चाहते हैं धीरे-धीरे लगातार खरीदारी की जाए। आगे भी गोल्ड-सिल्वर से अच्छे मौके मिलने की उम्मीद है, इसलिए मौजूदा स्तरों पर आक्रामक तरीके से मार्केट के पीछे भागने की जरूरत नहीं है।