सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: जमीन से आसमान पर पहुंचा सोने का भाव, चांदी की भी रफ्तार तेज, कितना हुआ दाम?

Published: Tue, 30 Sep 2025 09:47 AM (IST)

सुबह लगभग 9.30 बजे के आसपास सोने में जोरदार तेजी (Gold Price Today) देखने को मिल रही है। इसमें अभी ...और पढ़ें

सोने में जोरदार उछाल कीमतों में भारी वृद्धि!
सोने में जोरदार उछाल कीमतों में भारी वृद्धि!

 नई दिल्ली। सुबह लगभग 9.30 बजे के आसपास सोने में जोरदार तेजी (Gold Price Today) देखने को मिल रही है। इसमें अभी 1181 रुपये का उछाल है। वहीं चांदी (Silver Price Today) की रफ्तार भी लगातार तेज हो रही है। चांदी में अभी 900 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

कल भी सोने और चांदी में बढ़ोतरी थी। हालांकि आज सोने में कल से भी ज्यादा तेजी है। सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की का क्या भाव चल रहा है?

कितना हुआ Gold Price?

कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने और चांदी ने अपनी रफ्तार तेज कर दी। सुबह 9.50 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने की कीमत 117,464 रुपये चल रही है। इसमें 1120 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 116,475 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 116,344 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल शाम सोने की कीमत 113262 रुपये प्रति 10 दर्ज की गई।

Silver Price Today: कितनी हुई कीमत?

सुबह 9.50 बजे के करीब एमसीएक्स में चांदी की कीमत 143,930 रुपये चल रही है। इसमें 831 रुपये की बढ़ोतरी है। चांदी ने अब तक 143,538 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 144,200 प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल शाम चांदी की कीमत 138100 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया।

आपके शहर में कितनी है कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹117,260 ₹143,640
जयपुर ₹117,310 ₹143,690
कानपुर ₹117,350 ₹143,750
लखनऊ ₹117,350 ₹143,760
भोपाल ₹117,440 ₹143,870
इंदौर ₹117,440 ₹143,870
चंडीगढ़ ₹117,320 ₹143,720

पटना में सोने और चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 117,260 रुपये और चांदी की कीमत 143,640 रुपये चल रही है। साथ ही भोपाल और इंदौर सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 117,440 रुपये दर्ज किया गया है। 

इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत भी सबसे ज्यादा दर्ज की जा रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 143,870 रुपये है।