सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: सोने में आया जमकर उछाल, चांदी भी चमकी; कितना बढ़ गया दाम?

Published: Mon, 29 Sep 2025 09:24 AM (IST)

कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने (Gold Price Today) और चांदी में जोरदार उछाल देखने को मिला है। चांदी (Silver Price ...और पढ़ें

कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी ने पकड़ी रफ़्तार, निवेशकों में उत्साह
कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी ने पकड़ी रफ़्तार, निवेशकों में उत्साह

 नई दिल्ली। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना और चांदी अपनी रफ्तार पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सुबह 9.17 बजे ही चांदी में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। 1 किलो चांदी में 1845 रुपये की बढ़ोतरी नजर आ रही है। वहीं सोने में सुबह 9.18 बजे 835 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है।

सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

सुबह 9.27 बजे 10 ग्राम सोने का भाव 114547 रुपये चल रहा है। इसमें 759 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 114300 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 114,627 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पहले IBJA में 26 सितंबर, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 113349 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Silver Price Today: कितनी है कीमत?

सुबह 9.30 बजे 1 किलो चांदी की कीमत 143140 रुपये चल रही है। इसमें 143968 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड और 141758 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड बनाया है। चांदी में इस समय 1251 रुपये प्रति किलो की तेजी देखने को मिल रही है।

IBJA में 26 सितंबर को चांदी की कीमत 137040 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है।

आपके शहर में कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹115,170 ₹142,780
जयपुर ₹115,210 ₹142,840
कानपुर ₹115,260 ₹142,890
लखनऊ ₹115,260 ₹142,890
भोपाल ₹115,350 ₹143,010
इंदौर ₹115,350 ₹143,010
चंडीगढ़ ₹115,220 ₹142,920

पटना में आज सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 115,170 रुपये दर्ज किया गया है। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 115,260 रुपये दर्ज किया गया है। 

अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी की कीमत 142,780 रुपये दर्ज की गई है। भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 143,010 रुपये दर्ज किया गया है।