सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर की बदली चाल! सोना ₹2150 सस्ता, लेकिन चांदी के बढ़ गए भाव; क्या हैं ताजा रेट?

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Tue, 08 Sep 2026 08:28 PM (IST)

Gold Silver News Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना वैश्विक सुस्ती के चलते ₹2,150 सस्ता हो गया। वहीं चांदी ₹600 ...और पढ़ें

सोना ₹2150 सस्ता, लेकिन चांदी के बढ़ गए भाव; क्या हैं ताजा रेट?

सोना ₹2150 सस्ता, लेकिन चांदी के बढ़ गए भाव; क्या हैं ताजा रेट?

HighLights

  1. दिल्ली में सोना ₹2,150 सस्ता होकर ₹1,58,100 पर।

  2. चांदी ₹600 महंगी होकर ₹2,41,100 प्रति किलोग्राम हुई।

  3. वैश्विक सुस्ती और कमजोर डॉलर ने कीमतों को प्रभावित किया।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| वैश्विक बाजार में सुस्ती के चलते दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की चमक फीकी पड़ गई। लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज करते हुए सोना 2,150 रुपये सस्ता हो गया और इसकी कीमत 1,58,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। इससे पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला यह सोना 1,60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

क्यों बदल गई चांदी की चाल?

इसके उलट, पिछले दो दिनों से स्थिर चल रही चांदी की कीमतों में फिर तेजी लौट आई। चांदी 600 रुपये महंगी होकर 2,41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले तीन सितंबर को चांदी में 5,000 रुपये की बड़ी छलांग आई थी और उसके बाद चार व सात सितंबर को दाम स्थिर बने रहे थे।

गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट?

ब्रोकरेज फर्म लेमन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक,

कमजोर डॉलर की वजह से कीमती धातुओं को थोड़ा सपोर्ट मिल रहा है, जिससे चांदी में सुधार देखा जा रहा है। फिलहाल, बाजार की नजरें अमेरिका के आने वाले महंगाई के आंकड़ों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों पर टिकी हुई हैं।"

अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो वहां भी मिला-जुला रुख देखने को मिला। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना हल्की गिरावट के साथ 4,404.44 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.11 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 66.25 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

जानकारों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और आगामी आर्थिक आंकड़ों के आधार पर ही आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं की दिशा तय होगी। बाजार में फिलहाल सतर्कता का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- तांबा 45% हुआ महंगा तो इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां लगा रहीं एल्युमिनियम, अब मोबाइल, फैन-एसी-फ्रिज के बढ़ेंगे दाम?