Gold Silver Price This Week: इस हफ्ते सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, ₹8 हजार से ज्यादा गिरे भाव
Gold Silver Price This Week: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सोना ...और पढ़ें

सोने के दाम में ₹4,694 प्रति 10 ग्राम की गिरावट।
HighLights
सोने के दाम में ₹4,694 प्रति 10 ग्राम की गिरावट।
चांदी की कीमत ₹8,436 प्रति किलो तक कम हुई।
अमेरिका-ईरान तनाव को गिरावट का मुख्य कारण बताया।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Gold Silver Price This Week: सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 4,000 रुपये और 8,000 रुपये से अधिक घट गया।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 4,694 रुपये कम होकर 1,54,884 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,59,578 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price) पर था।
2 सितंबर को इस हफ्ते सबसे सस्ता था सोना
22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,41,874 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,46,173 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,16,163 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,19,684 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते 24 कैरेट सोने में सबसे न्यूनतम दाम 2 सितंबर को शाम के सत्र में 1,51,184 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 31 अगस्त को शाम के सत्र में 1,55,835 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।
चांदी में इस हफ्ते आई गिरावट
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।
चांदी का दाम 8,436 रुपये कम होकर 2,35,456 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,43,892 रुपये प्रति किलो (Silver Price) था।
इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 31 अगस्त को शाम के सत्र में 2,37,199 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 3 सितंबर को सुबह के सत्र में 2,28,360 रुपये प्रति किलो देखा गया।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम करीब 4,500 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 66 डॉलर प्रति औंस के करीब था।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ना था। अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। वहीं, ईरान भी मध्य पूर्व में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। इससे बॉन्ड यील्ड, डॉलर और कच्चा तेल भी मजबूत हो गया है।
