सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यहां हो गई प्याज की भारी कमी! मांग से आधी हो रही सप्लाई, ₹20 प्रति किलो तक उछले दाम! मौजूदा कीमत कितनी?

Published: Tue, 08 Sep 2026 01:43 PM (IST)

प्याज की खुदरा कीमतें ₹70 प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं, जहां आपूर्ति मांग से आधी रह गई है ...और पढ़ें

आंध्र प्रदेश में प्याज की सप्लाई में कमी

आंध्र प्रदेश में प्याज की सप्लाई में कमी

HighLights

  1. प्याज की खुदरा कीमतें ₹70 प्रति किलो के पार।

  2. आंध्र प्रदेश में आपूर्ति मांग से आधी हुई।

  3. मॉनसून की कमी से कुरनूल में खेती प्रभावित।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| प्याज की खुदरा कीमतों में तेजी बनी हुई है। देश के कई लोकल मार्केट में इसकी कीमत ₹70 प्रति किलो के ऊपर पहुंच गई है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी अभी तक आम ग्राहकों को राहत नहीं मिली है। आंध्र प्रदेश में सप्लाई की भी संकट बढ़ गया है। जिसके बाद प्याज की कीमतों में पिछले महीने के मुकाबले ₹20 प्रति किलो का उछाल देखने को मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश में रोजाना करीब 5000 टन प्याज की खपत होती है, लेकिन स्थानीय बाजारों में आवक घटकर सिर्फ 2500 टन ही रह गई है। द हिंदू की मानें तो विशाखापत्तनम के 4 मुख्य थोक बाजारों में रोज की जरूरत आवक औसतन 250 टन है लेकिन यहां सिर्फ 100-125 टन ही प्याज पहुंच पा रही है।

क्यों कम हुई प्याज की सप्लाई?

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक प्याज की सप्लाई में कमी का सबसे बड़ा कारण कुरनूल की स्थानीय प्याज किस्म की कमी को बताया जा रहा है है। इस सीजन में मॉनसून की भारी कमी के कारण किसानों को प्याज की खेती छोड़नी पड़ी, और वे कपास जैसी दूसरी व्यावसायिक फसलों की ओर शिफ्ट हो गए। कुरनूल में आमतौर पर प्याज की फसल का सीजन अगस्त से सितंबर तक रहता है, यह इलाका आसपास के जिलों के साथ-साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल को भी प्याज की सप्लाई करता है, लेकिन इस बार खेती में कमी के कारण अपनी घरेलू जरूरतों को भी पूरी नहीं कर पा रहा है।

₹20 प्रति किलो तक बढ़े प्याज के दाम

भारी बारिश की कमी के कारण कुरनूल वाली प्याज के प्रोडक्शन में भारी गिरावट आई है। इससे दूसरे इलाकों में प्याज की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। फिलहाल आंध्र प्रदेश में मुख्य रूप से महाराष्ट्र के सोलापुर और आसपास के जिलों से प्याज आ रहा है। सप्लाई में कमी का असर प्याज की खुदरा कीमतों पर साफ देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें: मिलों की मनमानी से चीनी कारोबारी परेशान, खुदरा बाजारों में मांग की कमी से व्यापारियों के दांव पड़े उल्टे!

विशाखापत्तनम के गोपालपट्टनम रायतू बाजार के एस्टेट ऑफिसर जी. प्रसाद के मुताबिक, पहली क्वालिटी का प्याज ₹53 प्रति किलो और दूसरी क्वालिटी का प्याज ₹48 प्रति किलो बिक रहा है। पिछले महीने के मुकाबले कीमत करीब 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई है।