सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    TATA ग्रुप को चलाने वाले एन. चंद्रशेखरन की भरी झोली, 5 साल में 685 करोड़ रुपये घर ले गए; FY26 में रिकॉर्ड कमाई

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 10:08 PM (GMT+05:30)

    टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने पिछले पांच सालों में टाटा ट्रस्ट्स से 685 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें वित्त वर्ष 2026 में रिकॉर्ड 158.6 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

    एन. चंद्रशेखरन ने 5 साल में 685 करोड़ रुपये कमाए।

    एन. चंद्रशेखरन ने 5 साल में 685 करोड़ रुपये कमाए।

    HighLights

    1. एन. चंद्रशेखरन ने 5 साल में 685 करोड़ रुपये कमाए।

    2. वित्त वर्ष 2026 में उनकी कमाई 158.6 करोड़ रुपये रही।

    3. 18 अगस्त को AGM में पुनर्नियुक्ति पर होगी चर्चा।

    नई दिल्ली। टाटा ग्रुप को चलाने वाले टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के सेवा विस्तार को अभी मंजूरी नहीं मिली है। टाटा ग्रुप में इसे लेकर अंदरूनी कलह मची है। इन सबके बीच चंद्रशेखरन की कमाई से जुड़ी खबर सामने आई है। वित्त वर्ष 2026 में उन्होंने रिकॉर्डतोड़ कमाई की। अगर बीते 5 साल में उनकी कमाई का आंकड़ा देखेंगे तो आप हैरान हो जाएंगे।

    आइए जानते हैं कि आखिर बीते 5 साल में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन अपने घर कितने रुपये ले गए और वित्त वर्ष 2026 में उन्होंने कितने रुपये की कमाई की।

    5 साल में टाटा से 685 करोड़ रुपये तक घर ले गए एन चंद्रशेखरन

    टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन को पिछले पांच सालों में टाटा ट्रस्ट्स से 685 करोड़ रुपये का पेमेंट मिला है। वहीं, अगर बात करें वित्त वर्ष 2026 की तो FY26 में उन्हें उनकी सेवा के बदले 158.6 करोड़ रुपये की सैलरी मिली। FY25 में उन्हें 155 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी, जबकि FY24 में चंद्रशेखरन को 134.8 करोड़ रुपये का वेतन मिला था।

    एन चंद्रशेखरन को वित्त वर्ष 2026 में दिया गया 158.6 करोड़ रुपये का वेतन टाटा संस के सभी निदेशकों को दिए गए कुल वेतन का 80 फीसदी था। FY26 में उन्हें मिली पेमेंट में एक बड़ा हिस्सा लगभग 140.7 करोड़ रुपये कमीशन के रूप मे था। और 17.9 करोड़ रुपये उन्हें वेतन के रूप में मिले थे।

    AGM में चंद्रशेखरन के सेवा विस्तार की होगी चर्चा

    18 अगस्त को टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की सालाना आम बैठक (AGM) में टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन की डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति एजेंडा के मुख्य मुद्दों में से एक होगी।

    सोमवार को जारी AGM के नोटिस में टाटा संस ने कहा कि उसके बोर्ड का मानना है कि चंद्रशेखरन की "स्किल, अनुभव और जानकारी" और कंपनी के साथ उनका लगातार जुड़ाव "कंपनी को बहुत फायदा पहुंचाएगा"। इसी आधार पर बोर्ड ने उनकी दोबारा नियुक्ति की सिफारिश की है।

    चंद्रशेखरन AGM में रोटेशन के तहत रिटायर होने वाले हैं और योग्य होने के कारण, उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर दोबारा नियुक्ति के लिए अपनी इच्छा जताई है। टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर उनका मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 तक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की Vedanta के डीमर्जर को मिली बड़ी कामयाबी, सरकार ने ऑयल एंड गैस बिजनेस के ट्रांसफर को दी मंजूरी