सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Samsung India में मचा हड़कंप! बड़े पैमाने पर छंटनी, आने वाले हफ्तों में और भी कर्मचारियों पर गिरेगी गाज

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Tue, 08 Sep 2026 10:07 PM (IST)

सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ती लागत और कमजोर उपभोक्ता मांग के कारण मध्य से वरिष्ठ स्तर के 8-10 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है।

सैमसंग इंडिया ने 8-10 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।

सैमसंग इंडिया ने 8-10 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।

HighLights

  1. सैमसंग इंडिया ने 8-10 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला।

  2. आने वाले हफ्तों में 40-50 और कर्मचारियों की छंटनी संभव।

  3. लागत कम करने और दक्षता बढ़ाने के लिए शाखाओं का विलय।

पीटीआई नई दिल्ली। मोबाइल फोन और उपभोक्ता उपकरण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रानिक्स ने मध्य से वरिष्ठ स्तर के 8-10 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

बढ़ती लागत और कमजोर उपभोक्ता मांग के बीच लागत को तर्कसंगत बनाने की कवायद के तहत आने वाले सप्ताहों में 40-50 अन्य कर्मचारियों को भी हटाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक यह छंटनी सैमसंग इंडिया के उपभोक्ता इलेक्ट्रानिक्स (सीई) डिविजन में की जा रही है, जिसके अंतर्गत टेलीविजन, डिजिटल उपकरण और घरेलू इलेक्ट्रानिक्स कारोबार आते हैं।

जाएगी 40 से 50 लोगों की नौकरी

पहले चरण में कंपनी ने सीई डिविजन से महाप्रबंधक, टीम नेतृत्वकर्ता और ब्रांच/एरिया मैनेजर से लेकर निदेशक स्तर तक के लगभग 8-10 कर्मचारियों को हटाया है।

दूसरे दौर में, सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स इंडिया 40 से 50 अन्य लोगों की छंटनी कर सकती है। इस कदम का मकसद कार्यबल को संतुलित करना और दक्षता बढ़ाना है, क्योंकि सैमसंग इंडिया को इस क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच सीई कारोबार में प्रतिद्वंद्वी कोरियाई और चीनी कंपनियों से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

शाखाओं को हो रहा विलय

इस टीम में लगभग 500 से 600 अधिकारी हैं। सूत्रों ने कहा कि सैमसंग देशभर में अपने कुछ शाखा कार्यालयों का भी विलय कर रही है, जिससे कुछ पदों में दोहराव की स्थिति बनेगी। कंपनी ने हाल ही में अपनी पटना और रांची शाखाओं का विलय किया है।

इसी तरह की कवायद दिल्ली-गुरुग्राम और पंजाब-चंडीगढ़ शाखाओं के लिए भी की जा रही है, जिनका आपस में विलय होने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024-25 में 1.14 लाख करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने वाली सैमसंग में सीई कारोबार की हिस्सेदारी 10 से 12 प्रतिशत है जबकि अधिकांश हिस्सा (लगभग 70 प्रतिशत) उसके मोबाइल फोन कारोबार से आता है।

कंपनी के स्मार्टफोन प्रभाग में तत्काल नौकरियों में कटौती की आशंका नहीं है, क्योंकि सैमसंग को त्योहारी सत्र के दौरान बिक्री में सुधार की उम्मीद है, हालांकि बाद में इस कारोबार की समीक्षा की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- भारत का सबसे अमीर जैन अरबपति, मुकेश अंबानी को देता है सीधी टक्कर; खरबों के साम्राज्य का मालिक