सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई के शेख के हाथों बिके भारतीय बैंक के ये कर्मचारी कल हड़ताल में हो सकते हैं शामिल, Bank ने खुद दी जानकारी

Published: Thu, 10 Sep 2026 06:27 PM (IST)

Bank Strike: दुबई के सरकारी बैंक द्वारा अधिग्रहित RBL बैंक ने जानकारी दी है कि 11 सितंबर को होने वाली ...और पढ़ें

RBL बैंक के कर्मचारी 11 सितंबर की बैंक हड़ताल में शामिल हो सकते हैं।

RBL बैंक के कर्मचारी 11 सितंबर की बैंक हड़ताल में शामिल हो सकते हैं।

HighLights

  1. RBL बैंक के कर्मचारी 11 सितंबर की बैंक हड़ताल में शामिल हो सकते हैं।

  2. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल बुलाई।

  3. बैंक ने कहा शाखाएं खुली रहेंगी, लेकिन कुछ असर दिख सकता है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Bank Strike: दुबई के सरकारी बैंक ने जिस 83 साल पुराने भारीतय बैंक को खरीदा है, उसने जानकारी दी कि 11 सितंबर को होने वाली बैंक हड़ताल में उसके कुछ कर्मचारी हिस्सा ले सकते हैं। यह हड़ताल सात यूनियनों AIBEA, AIBOC, NCBE, AIBOA, BEFI, INBEF और INBOC से मिलकर बने 'यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस' ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रखा है।

इसी हड़ताल के बारे में सूचना देते हुए रत्नागिरी बैंक ने जानकारी दी कि रत्नाकर बैंक ऑफिसर्स ऑर्गनाइजेशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन से जुड़ी है। ऐसे में AIBEA और AIBOA से जुड़े बैंक कर्मचारी हड़ताल (Bank Strike News) में शामिल हो सकते हैं। बैंक ने आगे यह भी कहा कि यह हड़ताल पूरे बैंकिंग सेक्टर से जुड़े मुद्दों पर है, न कि RBL बैंक लिमिटेड से जुड़े किसी खास मुद्दे पर।

बताते चलें कि भारत के 8 दशक से पुराने इस बैंक (RBL Bank) में दुबई के सरकारी बैंक Emirates NBD ने जून 2026 में लगभग $2.75 बिलियन (₹26,000 करोड़) 60% बहुमत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। ऐसे में भारत के इस बैंक का मालिकाना हक दुबई के सरकारी बैंक के पास है।

हड़ताल के समय खुला रहेगा बैंक

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि हड़ताल के दिन RBL Bank की शाखाएं सुचारू रूप से खुली रहेंगी। बैंक इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा। बैंक ने यह भी कहा कि अगर यह हड़ताल होती है तो इसका असर बैंक की कुछ शाखाओं पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

बैंक ने बताया कि AIBEA और AIBOA यूनियन से जुड़ेआरबीएल बैंक के कर्मचारी या सदस्य अधिकतर पश्चिमी महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक के कुछ जिलों में ही हैं। ऐसे में इसका असर इन प्रदेशों के अलावा अन्य देशों पर शायद ही पड़े।

यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों ₹26016 करोड़ में बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक पर आई गुड न्यूज, मूडीज ने दी Baa2 रेटिंग

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)