सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹94490500000 का कर्ज लेगा यह प्राइवेट बैंक, दुबई वाले शेख के पास है इसका पूरा कंट्रोल

Published: Tue, 08 Sep 2026 12:21 PM (IST)

आरबीएल बैंक ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों से 1 अरब डॉलर जुटाने के लिए यूरो मीडियम टर्म नोट (EMTN) प्रोग्राम स्थापित किया है।

आरबीएल बैंक की बड़ी तैयारी

आरबीएल बैंक की बड़ी तैयारी

HighLights

  1. आरबीएल बैंक ने 1 अरब डॉलर का ईएमटीएन प्रोग्राम स्थापित किया।

  2. विदेशी बाजारों से पूंजी जुटाने और विस्तार की तैयारी।

  3. दुबई का अमीरात एनबीडी बैंक 60% हिस्सेदारी के साथ प्रमोटर।

नई दिल्ली। देश के प्राइवेट सेक्टर के बैंक आरबीएल (RBL Bank Limited) ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में अपनी पैठ मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बैंक ने आधिकारिक तौर पर 1 अरब अमेरिकी डॉलर (9449 करोड़ रुपये) के यूरो मीडियम टर्म नोट (EMTN) प्रोग्राम की स्थापना की है। इस कदम के जरिए बैंक विदेशी बाजारों से पूंजी जुटाने की तैयारी कर रहा है।

आरबीएल बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने $1,000,000,000 (एक अरब डॉलर) का 'यूरो मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम' (EMTN Programme) स्थापित किया है।

क्या है बैंक की प्लानिंग? 

इस प्रोग्राम से संबंधित 'ऑफरिंग सर्कुलर' को इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज (IFSC) लिमिटेड में जमा कर दिया गया है। यह कदम बैंक की भविष्य की वित्तीय जरूरतों और विस्तार योजनाओं के लिए विदेशी मुद्रा में फंड जुटाने की क्षमता को बढ़ाएगा। बैंक की कंपनी सेक्रेटरी नीति आर्या ने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया सेबी के कड़े नियमों के तहत पूरी की जा रही है। 

निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?

एक अरब डॉलर का EMTN प्रोग्राम बैंक के लिए ग्लोबल डेट मार्केट के दरवाजे खोलता है। इसके माध्यम से बैंक समय-समय पर जरूरत के अनुसार अंतरराष्ट्रीय निवेशकों से फंड जुटा सकेगा। आमतौर पर बैंक इस तरह के प्रोग्राम का उपयोग अपनी पूंजी पर्याप्तता को मजबूत करने और बिजनेस ग्रोथ को सपोर्ट करने के लिए करते हैं।

आरबीएल बैंक इस कदम के साथ अपनी बैलेंस शीट को और अधिक लचीला बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी वित्तीय साख को भुनाने के लिए तैयार है। हालांकि, बैंक ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस प्रोग्राम के तहत पहली किश्त कब जारी की जाएगी, लेकिन $1 बिलियन की सीमा तय करना बैंक के बड़े विजन को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें - '$2 पर आएंगे तेल के दाम'... US-ईरान संघर्ष के बीच किसने किया ये दावा? गैस के दाम भी लुढ़कने की जताई उम्मीद

दुबई के बैंक की बड़ी हिस्सेदारी

आरबीएल बैंक में 60% हिस्सेदारी के साथ, दुबई का Emirates NBD बैंक, इस प्राइवेट बैंक का आधिकारिक प्रमोटर है। कई सालों तक RBL Bank का कोई प्रमोटर नहीं था और यह पूरी तरह से पब्लिक/इंस्टीट्यूशंस के पास था। लेकिन अब मालिकाना हक और कंट्रोलिंग स्टेक पूरी तरह से Emirates NBD के पास आ गया है।