सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Petrol-Diesel की कीमत हो गई अपडेट, टंकी फुल करवाने से पहले क्या आपके शहर में मिल रहा सस्ता फ्यूल

    Updated: Thu, 24 Oct 2024 08:11 AM (IST)

    तेल कंपनियों ने 24 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिया है। गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही तेल भरवाना चाहिए। सभ ...और पढ़ें

    आज के लिए जारी हो गए Petrol-Diesel Price
    आज के लिए जारी हो गए Petrol-Diesel Price

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने 24 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol-Diesel Price) जारी कर दिये हैं। रोजाना सुबह 6 बजे इनके दाम अपडेट होते हैं। ऐसे में गाड़ीचालक को लेटेस्ट रेट चेक करने के बाद ही टंकी फुल करवानी चाहिए।

    आज के लेटेस्ट रेट

    इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol- Diesel Price 24 October 2024)

    मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

    यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: दीवाली से पहले सोने और चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

    अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

    • नोएडा: पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर
    • गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर
    • बेंगलुरु: पेट्रोल 102.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.94 रुपये प्रति लीटर
    • चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर
    • हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.65 रुपये प्रति लीटर
    • जयपुर: पेट्रोल 104.88 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.36 रुपये प्रति लीटर
    • पटना: पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर

    यह भी पढ़ें : अब महंगाई की होगी छुट्टी! प्याज के बाद सस्ते में साबुत चना और मसूर दाल भी बेचेगी सरकार

    सभी शहरों में अलग होती है कीमत

    देश के सभी शहरों में फ्यूल प्राइस अलग होते हैं। दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर जीएसटी (Goods & Service Tax- GST) नहीं लगता है। इस पर राज्य सरकार द्वारा वैट (Value Added Tax-VAT) लगाया जाता है। वैट की दरें हर राज्य में अलग होती है, जिसकी वजह से फ्यूल प्राइस भी अलग होते हैं। 

    खबरें और भी

    कैसे चेक करें लेटेस्ट रेट 

    गाड़ीचालक मैसेज के जरिये भी लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए गाड़ीचालक को पेट्रोल पंप का डीलर कोड लिखकर 92249 92249 नंबर पर मैसेज करना होगा। इसके बाद रिप्लाई में उन्हें लेटेस्ट रेट पता चल जाएगा। अगर आपको पेट्रोल पंप का डीलर कोड नहीं पता तो आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

    इसके अलावा आप ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ऑफिशियल वेबसाइट और ऐप्स पर भी जाकर लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।