घी, शहद और टूथपेस्ट बेचने वाली बाबा रामदेव की पतंजलि से अब खरीद सकेंगे बीमा, ₹4500 करोड़ में कर रही इस बड़ी कंपनी का अधिग्रहण
पतंजलि आयुर्वेद ने बीमा क्षेत्र में कदम रखते हुए 4500 करोड़ रुपये में इस बड़ी इंश्योरेंस का अधिग्रहण किया है। ...और पढ़ें

अब बीमा सेक्टर में उतरी बाबा रामदेव की कंपनी
HighLights
पतंजलि ने 4500 करोड़ में मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण किया।
कंपनी अब एफएमसीजी के साथ बीमा क्षेत्र में भी उतरेगी।
आईआरडीएआई ने पतंजलि-डीएस ग्रुप को अधिग्रहण की मंजूरी दी।
नई दिल्ली| बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के बारे में आप सब अच्छी तरह से जानते हैं। ये कंपनी हमारे रोजमर्रा की जरूरत के अधिकांश सामान बेचती है। आमतौर पर टूथपेस्ट से लेकर साबुन और घी से लेकर शहद जैसी उपयोगी सामान बनाने वाली कंपनी से आप जल्द ही बीमा (Insurance) भी खरीद सकते हैं। पतंजलि आयुर्वेद ने FMC और आयुर्वेद से हटकर अपना अब तक का सबसे बड़ा कदम उठाया है।
बाबा पतंजलि का नया प्लान
भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने पतंजलि आयुर्वेद और DS Group को मैग्मा जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। जिससे पतंजलि के लिए भारत के तेजी से बढ़ते सामान्य बीमा बाजार में उतरने का रास्ता साफ हो गया है। अब जल्द ही आप पतंजलि कंपनी के ग्रॉसरी और कॉस्मेटिक आयटम्स से अलग बीमा भी खरीद सकते हैं।
4500 करोड़ में हुई डील
पतंजलि और डीएस ग्रुप मिलकर मैग्मा जनरल इंश्योरेंस का अधिग्रहण करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग 4,500 करोड़ रुपये के इस अधिग्रहण को संयुक्त रूप से अंजाम दिया जा रहा है। मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में करीब 73.56 प्रतिशत हिस्सेदारी पतंजलि आयुर्वेद हासिल करेगी, जबकि DS Group के पास 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस तरह से दोनों मिलकर, बीमा कंपनी के लगभग 98 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण होगा।
अब पतंजलि ने चुना नया क्षेत्र
इस अधिग्रहण के साथ पतंजलि ने फाइनेंस सर्विस सेक्टर में पहला बड़ा कदम रखा है। अब तक कंपनी मुख्य रूप से आयुर्वेदिक दवाओं, पैकेटबंद खाद्य पदार्थों और अन्य रोजमर्रा से जुड़ी चीजें बनाने और बेचने के लिए जानी जाती थी। बाबा रामदेव जो योग और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, साथ ही उनके बनाए प्रोडक्ट्स आयुर्वेद के प्रचारक रहे हैं, वो अब बीमा कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।
क्या काम करती है मैग्मा जनरल इंश्योरेंस?
मैग्मा जनरल इंश्योरेंस कंपनी फिलहाल 70 से अधिक तरह के इंश्योरेंस प्रोडक्ट की सेवाएं देने के लिए जानी जाती है। इसमें हेल्थ, प्रॉपर्टी और मोटर जैसे इंश्योरेंस खास हैं। कंपनी का प्रदर्शन की बात करें तो ग्रॉस डायरेक्ट प्रीमियम वित्त वर्ष 2021-25 तक 22 फीसदी की सालाना दर से बढ़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक FY2026 के शुरुआती 9 महीनों में कंपनी ने करीब 27 करोड़ का मुनाफा भी कमाया है। इससे साफ होता है कि कंपनी का फाइनेंशियल स्टेटस बेहतर रहा है।
ये भी पढ़ें: Business Idea: ₹50 हजार के खर्च से शुरू करें ये 2 बिजनेस, हर महीने आएंगे 15 हजार! बस जानना होगा ये हैक...
अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि पतंजलि अपने बड़े नेटवर्क का फायदा उठाते हुए बीमा सेक्टर में भी नया मुकाम हासिल कर सकती है।
