सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FD Vs RD Vs SIP: हर महीने ₹500 बचाकर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न? देखिए 5 साल के निवेश का पूरा कैलकुलेशन

Published: Fri, 24 Jul 2026 04:37 PM (IST)

यह लेख ₹500 मासिक बचत को FD, RD या SIP में निवेश करने पर 5 साल में मिलने वाले रिटर्न ...और पढ़ें

FD, SIP और RD में क्या है अंतर?

FD, SIP और RD में क्या है अंतर? 

HighLights

  1. ₹500 मासिक निवेश पर 5 साल में रिटर्न की तुलना।

  2. SIP में उच्च रिटर्न की संभावना, पर बाजार जोखिम भी।

  3. FD और RD सुरक्षित, निश्चित ब्याज वाले निवेश विकल्प।

नई दिल्ली: अगर आप हर महीने सिर्फ ₹500 की बचत कर सकते हैं और सोच रहे हैं कि इसे फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), रिकरिंग डिपॉजिट (RD), या म्यूचुअल फंड (SIP) में लगाना बेहतर रहेगा, तो यह तुलना आपके लिए है। छोटी रकम से भी बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस निवेश विकल्प को चुनते हैं।

₹500 महीने के निवेश पर 5 साल में कितना मिलेगा?

मान लेते हैं कि आप हर महीने ₹500 निवेश करते हैं। यानी 5 साल में आपका कुल निवेश होगा:
* मासिक निवेश: ₹500
* अवधि: 5 साल
* कुल निवेश: ₹30,000

अब देखते हैं कि अलग-अलग विकल्पों में कितना पैसा बन सकता है

1. FD (अगर हर महीने की राशि FD जैसी ब्याज दर पर जमा हो)

* अनुमानित ब्याज दर: 6.5% सालाना
* कुल निवेश: ₹30,000
* मैच्योरिटी वैल्यू: करीब ₹35,100
* अनुमानित ब्याज: करीब ₹5,100

2. RD (Recurring Deposite)

* अनुमानित ब्याज दर: 6.5% सालाना
* कुल निवेश: ₹30,000
* मैच्योरिटी वैल्यू: करीब ₹35,200
* अनुमानित ब्याज: करीब ₹5,200
RD में हर महीने पैसा जमा होता है, इसलिए छोटी मासिक बचत के लिए यह FD से अधिक व्यावहारिक विकल्प माना जाता है।

3. SIP (Mutual Fund)

* यदि SIP पर औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है तो
* कुल निवेश: ₹30,000
* मैच्योरिटी फंड वैल्यू: करीब ₹41,000 से ₹42,000
* अनुमानित फायदा: करीब ₹11,000- ₹12,000
SIP का रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इसलिए इसमें लाभ ज्यादा हो सकता है, लेकिन जोखिम भी रहता है।

FD, SIP और RD में क्या है अंतर?

एफडी (Fixed Deposite)

* एकमुश्त रकम जमा करनी होती है।
* ब्याज पहले से तय होता है।
* जोखिम बेहद कम है।

आरडी (रिकरिंग डिपॉजिट)

* हर महीने तय रकम जमा कर सकते हैं।
* निश्चित ब्याज मिलता है।
* नियमित बचत करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।

SIP Systematic Investment Plan

* हर महीने छोटी रकम से निवेश शुरू किया जा सकता है।
* पैसा म्यूचुअल फंड में निवेश होता है।
* लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न की संभावना, लेकिन बाजार जोखिम भी रहता है।

किसके लिए कौन-सा विकल्प सही?

* अगर आपको सुरक्षित और तय रिटर्न चाहिए तो FD या RD बेहतर विकल्प हैं।
* अगर आप 5 साल या उससे ज्यादा समय तक निवेश कर सकते हैं और थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं, तो SIP से बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना रहती है।

यह भी पढ़ें:  $100 का स्तर पार कर धड़ाम हुआ Crude Oil, क्या भारत में फिर महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? एक्सपर्ट ने क्यों जताई चिंता