सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के 2.24 करोड़ किसानों को मिला दीपावली गिफ्ट, 24वीं किस्त के जरिए खाते में आए 4482 करोड़ रुपये

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2026 05:41 PM (IST)

दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत ...और पढ़ें

2.24 करोड़ UP किसानों को 24वीं किस्त मिली।

2.24 करोड़ UP किसानों को 24वीं किस्त मिली।

HighLights

  1. 2.24 करोड़ UP किसानों को 24वीं किस्त मिली।

  2. ₹4,482.19 करोड़ की राशि सीधे खाते में हस्तांतरित।

  3. प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात से किस्त जारी की।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के किसानों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, दीपोत्सव से पहले राज्य के 2.24 करोड़ किसानों को किसान योजना की 24वीं किस्त का लाभ मिला है। पीएम मोदी ने गुजरात से 24वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त के जरिए देश के कुल 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई। और इन्ही में से उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ किसान शामिल थे।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के किसान हैं और पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लिए पात्र हैं तो आपके भी खाते में इस योजना का पैसा आया होगा। अगर अब तक आपके खाते में पैसा नहीं आया तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि एक साथ इतने किसानों के खाते में पैसा आना मुश्किल है। धीरे-धीरे करके किसानों के खाते में पैसा पहुंच रहा है। कुछ किसानों के खाते में किस्त का पैसा एक हफ्ते बाद रिफ्लेक्ट होता है। इसलिए आपको थोड़ा इंतजार करना चाहिए।

UP के किसानों के खाते में भेजे गए 4482.19 करोड़ रुपये

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त के तहत उनके खाते में 4,482.19 करोड़ रुपये का राशि ट्रांसफर की गई। किसानों को यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिए सीधे उनके खाते में भेजी गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस किस्त के जारी होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, "इसी संकल्प के साथ आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री जी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के अंतर्गत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे अंतरित की। इससे उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान साथी भी लाभान्वित हुए हैं। दीपावली से पूर्व प्राप्त इस उपहार हेतु उत्तर प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।"

यह भी पढ़ें- आपके खाते में अब तक नहीं आई PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त, तो बिना देरी यहां करें शिकायत; आ जाएंगे ₹2000!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।