सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आपके खाते में अब तक नहीं आई PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त, तो बिना देरी यहां करें शिकायत; आ जाएंगे ₹2000!

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:18 PM (IST)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त (PM Kisan Yojana 24th Installment) 30 अक्टूबर को जारी कर दी गई है, ...और पढ़ें

पीएम किसान योजना की किस्त अटक गई?

पीएम किसान योजना की किस्त अटक गई?

HighLights

  1. ई-केवाईसी और जमीन रिकॉर्ड की स्थिति जांचना अनिवार्य है।

  2. पीएम किसान हेल्पलाइन पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

  3. किसान ई-मित्र चैटबॉट से भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pm Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम ₹2-₹2 हजार की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती हैं।

इसी कड़ी में आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 11:30 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात से सीधे किसानों के खाते में पैसे भेज दिए हैं। किसानों के खाते में सीधे DBT के जरिए पैसा भेजा गया है। लेकिन कई बार पात्र किसानों के खाते में किस्त का पैसा नहीं पहुंचता या पेमेंट स्टेटस में कोई अपडेट नहीं दिखाई देता। अगर आपके खाते में भी पीएम किसान योजना की किस्त के 2,000 रुपये नहीं आए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कुछ जरूरी जानकारियां जांचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

सबसे पहले चेक करें e-KYC और जमीन का रिकॉर्ड

अगर पीएम किसान योजना की किस्त (PM Kisan yojana 24th installment) अटक गई है, तो सबसे पहले अपनी e-KYC की स्थिति जांचें। योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC पूरी होना जरूरी है। इसके अलावा किसान के जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन भी होना चाहिए। अगर जमीन के रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है या जानकारी का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है, तो किस्त अटक सकती है।

किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस (beneficiary status) चेक कर सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या अन्य मांगी गई जानकारी के जरिए पेमेंट से जुड़ी स्थिति देखी जा सकती है।

इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

अगर e-KYC और जमीन से जुड़ी जानकारी सही होने के बावजूद खाते में किस्त नहीं आई है, तो किसान सीधे पीएम किसान हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने ये नंबर जारी किए हैं:

  • 155261 – पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर
  • 011-24300606 – पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर

इन नंबरों पर संपर्क करके किसान अपनी किस्त अटकने या पेमेंट स्टेटस से जुड़ी समस्या के बारे में जानकारी ले सकते हैं।

किसान ई-मित्र चैटबॉट से भी मिलेगी मदद

किसान अपनी समस्या का समाधान जानने के लिए पीएम किसान पोर्टल पर मौजूद किसान ई-मित्र (Kisan e-Mitra) चैटबॉट की मदद भी ले सकते हैं। इसके जरिए किसान योजना, किस्त और भुगतान से जुड़ी अपनी समस्याओं के बारे में सवाल पूछ सकते हैं।

 यह भी पढ़ें: SIP Vs PPF: 15 साल बाद कहां मिलेगा बंपर रिटर्न? ₹3 हजार निवेश का समझें पूरा कैलकुलेशन

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।