सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रैगन की नाक के नीचे भारतीय कंपनी ने अमेरिका में किया चीनी कंपनी की संपत्ति का अधिग्रहण, 7175 करोड़ में डील लॉक

    Updated: Fri, 15 May 2026 01:16 PM (IST)

    भारतीय कंपनी INOXGFL Group की रिन्यूएबल एनर्जी शाखा Inox Clean Energy Ltd ने अमेरिका में चीनी कंपनी Boway Group की Boviet Solar Technology LLC की US स ...और पढ़ें

    Inox Clean Energy ने US की Boviet Solar संपत्तियों को खरीदा

    Inox Clean Energy ने US की Boviet Solar संपत्तियों को खरीदा

    HighLights

    1. INOXGFL ने अमेरिका में चीनी सोलर संपत्ति खरीदी।

    2. ₹7,175 करोड़ में Boviet Solar का अधिग्रहण।

    3. अमेरिकी बाजार में INOXGFL की पहली एंट्री।

    नई दिल्ली। अमेरिका में भारत की एक कंपनी ने बड़ा दांव चला है। दरअसल, भारत की सोलर कंपनी INOXGFL Group की रिन्यूएबल एनर्जी शाखा, Inox Clean Energy Ltd ने अमेरिका में चीनी कंपनी Boway Group का हिस्सा रही Boviet Solar Technology LLC की US सोलर मैन्युफैक्चरिंग संपत्तियों को खरीद लिया है। भारतीय कंपनी INOXGFL की अमेरिका में पहली एंट्री है।

    दिलचस्प बात यह है कि आज इनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड पर का मार्केट कैप 7082 करोड़ रुपये है। लेकिन कंपनी ने चीनी कंपनी की संपत्ति को खरीदने के लिए अपने मार्केट कैप से ज्यादा पैसा खर्च कर दिया।

    ₹7175 करोड़ में US में जाकर खरीदी चीनी कंपनी की संपत्ति

    INOXGFL Group की रिन्यूएबल एनर्जी शाखा, Inox Clean Energy Ltd ने चीन के बोवे ग्रुप का हिस्सा रही Boviet Solar Technology LLC की US सोलर मैन्युफैक्चरिंग संपत्तियों को लगभग $750 मिलियन (₹7,175 करोड़) में खरीद लिया है। यह कदम बदलते वैश्विक सोलर सप्लाई-चेन परिदृश्य के बीच अमेरिका में एक रणनीतिक विस्तार का संकेत है।

    चीन की बोवे ग्रुप की बोविएट सोलर टेक्नोलॉजी LLC का मुख्यालय अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के ग्रीनविले में है। यह सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफॉर्म है। इसका मालिकाना हक चीनी कंपनी बोवे ग्रुप के पास है। इस कंपनी का अमेरिका की सोलर इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। यह US के जाने-माने सोलर मॉड्यूल निर्माताओं में से एक है। अब इस कंपनी की संपत्तियों का मालिकाना हक भारत की INOXGFL Group के पास आ जाएगा।

    दो हिस्सों में किया जाएगा अधिग्रहण

    INOXGFL समूह के एक अधिकारी ने बिजनेसलाइन से कहा- "अमेरिका बाजार में यह हमारी पहली एंट्री होगी। यह अधिग्रहण दो हिस्सों में किया जा रहा है। एक मौजूदा 3 GW मॉड्यूल फैसिलिटी और एक 3 GW सेल फैसिलिटी, जो अभी बन रही है। इस डील के लिए ज्यादातर फंडिंग कंपनी के अपने संसाधनों से की जाएगी। इस अधिग्रहण से Inox Clean को घरेलू मैन्युफैक्चरिंग के लिए US की नीतिगत मदद का फायदा उठाने का भी मौका मिलेगा, खासकर Inflation Reduction Act के Section 45X के तहत मिलने वाले इंसेंटिव्स का, जो स्थानीय उत्पादन के लिए प्रोजेक्ट की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाते हैं।"

    खबरें और भी

    भारत की कंपनी को क्या-क्या मिलेगा?

    अधिग्रहीत संपत्तियों में ग्रीनविले, नॉर्थ कैरोलिना में स्थित सोलर मॉड्यूल और सेल निर्माण इकाइयां शामिल हैं। ये इकाइयां कंपनी को अमेरिकी बाजार में एक मजबूत पैर जमाने का अवसर प्रदान करेंगी, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में आए उछाल और डेटा सेंटरों की तेजी से बढ़ती संख्या के कारण ऊर्जा की खपत लगातार बढ़ रही है। इन इकाइयों की संयुक्त सोलर मॉड्यूल और सेल निर्माण क्षमता 6 गीगावाट है।

    यह भी पढ़ें-  होर्मुज टेंशन के बीच भारत का ₹40 हजार करोड़ का मेगा प्लान! समंदर के नीचे 2000Km लंबी पाइपलाइन, ओमान से गुजरात आएगी गैस