सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming IPO: ये सोलर कंपनी ला रही देश का सबसे बड़ा आईपीओ, Waaree Energies भी छूटेगी पीछे; जानें क्या है टारगेट?

    Updated: Fri, 11 Jul 2025 06:48 PM (IST)

    Inox Green Energy IPO आईनॉक्स क्लीन एनर्जी ने SEBI के पास एक गोपनीय ड्राफ्ट पेपर फाइल किया है जिसके तहत कंपनी 6000 करोड़ रुपए का IPO लॉन्च करने की तै ...और पढ़ें

    कंपनी 6000 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की योजना बना रही है।
    कंपनी 6000 करोड़ रुपए का आईपीओ लाने की योजना बना रही है।

    नई दिल्ली| INOX Clean Energy IPO News : क्या भारत की रिन्यूएबल एनर्जी इंडस्ट्री अब इतिहास रचने जा रही है? तो जवाब है – हां। दरअसल, आईनॉक्स क्लीन एनर्जी (INOX Clean Energy IPO) ने मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास एक गोपनीय ड्राफ्ट पेपर फाइल किया है, जिसके तहत कंपनी 6,000 करोड़ रुपए का IPO (Initial Public Offering) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह IPO भारत में अब तक का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पब्लिक ऑफर हो सकता है।

    10 फीसदी की हिस्सेदारी बेचेगी कंपनी

    कंपनी इस ऑफर के जरिए अपनी कुल 10 फीसदी की हिस्सेदारी बेचेगी। कंपनी ने 50,000 करोड़ रुपए की मार्केट वैल्यू को टच करने का टारगेट रखा है। इसे लेकर कंपनी ने शुक्रवार को बयान जारी किया और कहा कि उसने सेबी और स्टॉक एक्सचेंजों के पास 'प्री-फाइल्ड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस' जमा कर दिया है। अब सवाल यह है कि आखिर इतनी बड़ी पेशकश क्यों? पैसा कहां लगेगा? और इस IPO का असर क्या होगा? इससे आपको क्या फायदा होगा? चलिए समझते हैं। 

    क्या है INOX Clean Energy?

    आईनॉक्स क्लीन एनर्जी INOXGFL ग्रुप का हिस्सा है, जो 12 बिलियन डॉलर का इंडस्ट्रियल ग्रुप है। कंपनी का मार्केट कैप 5557 करोड़ रुपए और रेवेन्यू 236 करोड़ रुपए है। यह कंपनी सोलर सेल, सोलर मॉड्यूल निर्माण, और रिन्यूएबल पावर प्रोजेक्ट्स के विकास में काम करती है। कंपनी के पास 157 मेगावॉट ऑपरेशनल पावर है। 400 मेगावॉट के प्रोजेक्ट निर्माणाधीन हैं और 2.2 गीगावॉट की प्रोजेक्ट पाइपलाइन तैयार है। इस लिहाज से कंपनी के आईपीओ को खास माना जा सकता है। क्योंकि, कंपनी के पास भविष्य की प्रमुख योजनाएं हैं, जो निवेशकों को फायदा पहुंचा सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार की शेयर मार्केट में धूम! 5 साल में खुले 45 लाख नए डीमैट अकाउंट; दिल्ली, पंजाब, हरियाणा पीछे छूटे

    क्या हासिल करना चाहती है कंपनी?

    कंपनी ने 6500 करोड़ रुपए का कैपिटल एक्सपेंडिचर तय किया है। इसमें से एक बड़ा हिस्सा 6000 करोड़ रुपए के आईपीओ से आएगा। इस पैसे कंपनी नई सोलर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) प्रोजेक्ट्स लगाएगी। कंपनी पहले से ही 700 करोड़ रुपए की इक्विटी जुटा चुकी है। 

    खबरें और भी

    कितना बड़ा होगा आईपीओ?

    आईनॉक्स क्लीन एनर्जी का प्रस्तावित आईपीओ 6000 करोड़ रुपए का है। इससे पहले जून 2025 में  Juniper Green का IPO आया था, जो 3000 करोड़ रुपए का था। वहीं पिछले साल अक्टूबर में Waaree Energies का आईपीओ आया था, जो 4300 करोड़ रुपए था। यानी अगर आइनॉक्स का आईपीओ आता है तो यह ग्रीन एनर्जी में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। 

    IPO लाने में कौन-कौन शामिल?

    इस IPO को बाजार में लाने के लिए जो प्रमुख वित्तीय संस्थान काम कर रहे हैं, उनमें JM Financial, मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal), Nuvama, IIFL Securities और ICICI Securities शामिल हैं। बता दें कि INOX Clean Energy का IPO ना केवल कंपनी के लिए फंड जुटाने का जरिया है, बल्कि यह भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर को नई दिशा देने वाला कदम भी है। निवेशकों को इसमें सस्टेनेबल ग्रोथ और ग्रीन फ्यूचर का वादा नजर आता है। अगर आप शेयर बाजार में रुचि रखते हैं, तो आप इसे अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं।


    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"