सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bank Strike: इस दिन बैंक का कामकाज रहेगा ठप! नाराज कर्मचारियों ने किया देश व्यापी हड़ताल का एलान

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:53 PM (IST)

Bank Holiday List: बैंक कर्मचारी 5-दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI विवाद को लेकर हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। ...और पढ़ें

Bank Strike: इस दिन बैंक का कामकाज रहेगा ठप! नाराज कर्मचारियों ने किया देश व्यापी हड़ताल का एलान

Bank Strike: इस दिन बैंक का कामकाज रहेगा ठप! नाराज कर्मचारियों ने किया देश व्यापी हड़ताल का एलान

HighLights

  1. बैंक कर्मचारी 5-दिवसीय कार्य सप्ताह और PLI विवाद पर हड़ताल करेंगे।

  2. हड़ताल 11 सितंबर, 28-30 सितंबर और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकाल तक।

  3. सार्वजनिक बैंकों का कामकाज ठप रहेगा, डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप इस हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं (Is Bank Closed today), तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। खबर है कि देशभर के बैंक कर्मचारी एक बार फिर हड़ताल (Bank Strike Date) पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कर्मचारियों ने कौन-कौन से बैंकों में हड़ताल का एलान किया है।

कब होगी बैंकों में हड़ताल?

बैंकों में 5 दिन की वर्किंग लागू करने और बाकी मांगों को लेकर बैंक यूनियनों ने 11 सितंबर यानी कि शुक्रवार को हड़ताल का एलान किया है। बता दें कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (Indian Bank Association) के बीच हुई बैठक बेनतीजा रहने के बाद कई सरकारी बैंकों के कामकाज पर असर पड़े। जिन बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हो सकता है, उनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
  • बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB)
  • बैंक ऑफ इंडिया (BOI)
  • यूनियन बैंक
  • केनरा बैंक
  • इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक

मालूम हो कि इस हड़ताल का असर प्राइवेट बैंकों (Strike in Private Bank) की ब्रांच पर देखने को नहीं मिलेगा। यानी कि प्राइवेट बैंक में आन दिन की तरह कामकाज चलता रहेगा।

क्या है हड़ताल की वजह?

पिछले कुछ समय से बैंक यूनियनों और सरकार/एसोसिएशन के बीच विवाद चल रहा है। इसकी मुख्य दो वजह हैं:

बैंकों में 5 दिन वर्किंग: मार्च 2024 में हुए समझौते के तहत दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा बाकी सभी शनिवार को भी छुट्टी घोषित करने और उसके बदले सोमवार से शुक्रवार तक रोज 40 मिनट ज्यादा काम करने का प्रस्ताव है। यूनियनों का कहना है कि सरकार से मंजूरी मिलने में हो रही देरी के कारण कर्मचारी नाराज हैं।

PLI (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) का विवाद: यूनियनों का आरोप है कि सीनियर अधिकारियों और आम कर्मचारियों के लिए पीएलआई का ढांचा भेदभावपूर्ण है। स्केल IV और उससे ऊपर के अफसरों के लिए ये फायदा बहुत ज्यादा है, जबकि छोटे कर्मचारियों के लिए काफी कम तय किया गया है।

कब-कब होगी हड़ताल?

यूएफबीयू के मौजूदा प्लान के मुताबिक अगर सरकार और यूनियनों के बीच सहमति नहीं बनी, तो आने वाले दिनों में ये हड़ताल और लंबी हो सकती है।

  • 11 सितंबर 2026: एक दिन की देशव्यापी हड़ताल।
  • 28 से 30 सितंबर 2026: तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल।
  • 26 अक्टूबर 2026 से: अनिश्चितकालीन हड़ताल।

ऑनलाइन बैंकिंग पर भी होगा असर?

इस बीच राहत की बात ये हैं कि बैंक की ब्रांच भले ही बंद रहे, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, एटीएम जैसी बाकी डिजिटल सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Lounge Credit Card: 30 लाउंज एंट्री, 10 नाइट स्टे और फ्री मूवी टिकट! कौन-सा कार्ड दे रहा इतने फायदे?