Ayushman Card: आपके शहर में किन-किन अस्पतालों में में मिल रहा है आयुष्मान कार्ड से इलाज, ऐसे करें चेक
यह लेख बताता है कि आयुष्मान कार्ड लाभार्थी अपने शहर में मुफ्त इलाज के लिए सूचीबद्ध अस्पतालों का पता कैसे लगा सकते हैं। आधिकारिक आयुष्मान भारत वेबसाइट ...और पढ़ें

HighLights
आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज।
आधिकारिक वेबसाइट पर अस्पतालों की सूची देखें।
आपातकाल के लिए अस्पताल के नाम नोट करें।
आयुष्मान कार्ड के जरिए जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त मिल जाता है। लेकिन इसमें एक समस्या है कि हर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड का उपयोग नहीं किया जा सकता। अगर आप भी आयुष्मान योजना के लाभार्थी है तो आपका ये जानना जरूरी है कि आपके शहर में कहां-कहां आयुष्मान कार्ड से इलाज हो रहा है?
इसकी लिस्ट अभी ही डाउनलोड कर लें या उन अस्पतालों के नाम नोट कर लें जो आपके घर के पास है और जहां आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज होता हो। ताकि जब इमरजेंसी का समय आए तब आपको अस्पताल ढूंढने में समय न जाए। आइए अब जानते हैं कि आप कैसे पता लगा सकते हैं किन-किन अस्पतालों में इलाज होगा। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।
स्टेप 1- सबसे पहले आयुष्मान भारत की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2- इसके बाद यहां लॉगिन क्रेडेन्शियल के जरिए लॉगिन कर लें।
स्टेप 3- अब Find Hospital का विकल्प दिखेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब यहां आपको राज्य, जिले, अस्पताल का टाइप (पब्लिक या सरकारी)
इत्यादि जानकारी दर्ज करनी होगी।
स्टेप 4- इसके साथ ही Empanelment Type में PMJAY का ऑप्शन चुन लें।
स्टेप 5- अब लास्ट में कैप्चा कोड दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
स्टेप 6- आपके सामने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों की लिस्ट आ जाएगी।
इस लिस्ट में आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपके शहर में आयुष्मान कार्ड के जरिए कहां-कहां इलाज हो रहे हैं। बेहतर होगा इन अस्पतालों के नाम आप पहले से नोट कर लें। ताकि आपको इमरजेंसी के समय किसी भी तरह की दिक्कत न हो। इलाज करते समय ये आयुष्मान कार्ड ले जाना न भूलें।