Aadhaar Card में चुटकियों में बदल जाएगा नाम, पता और मोबाइल नंबर, देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
आधार ऐप के जरिए अब आप अपने नाम, पते और मोबाइल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से अपडेट कर सकते हैं। यह लेख आधार ऐप का उपयोग करके इन विवरणों को बदलन ...और पढ़ें

HighLights
आधार ऐप से नाम, पता, मोबाइल नंबर अपडेट करें।
ऑनलाइन अपडेट के लिए चरण-दर-चरण प्रक्रिया जानें।
Aadhar App Update: आधार कार्ड सिर्फ एक दस्तावेज नहीं है बल्कि यह हमारी पहचान से जुड़ चुका है। आधार कार्ड के बिना कोई भी जरूरी काम पूरा नहीं हो सकता। आधार ऐप आने से आधार से जुड़े अपडेट करना आसान हो गया है। अगर आपको आधार कार्ड में कोई भी डिटेल बदलनी हो तो इसे आधार ऐप के जरिए आसानी से किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि आप आधार में मौजूद अलग-अलग आधार ऐप के जरिए कैसे बदल सकते हैं?
Aadhaar App में नाम कैसे बदले?
अगर आपके पास आधार ऐप मौजूद नहीं है तो इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही रजिस्ट्रर कर इसे लॉगिन कर लें।
स्टेप 1- सबसे पहले आधार नंबर और ओटीपी के जरिए इसमें लॉगिन करना पड़ेगा।
स्टेप 2- अब Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 यहां नाम वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।
स्टेप 4- अब जो भी डिटेल्स और दस्तावेज आपसे मांगे जा रहे हैं उसे दर्ज करें।
स्टेप 5- लास्ट में आप अपडेट शुल्क पे कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
Aadhaar App में मोबाइल नंबर कैसे बदले?
स्टेप 1- आपको मोबाइल नंबर बदलने के लिए भी Update Aadhaar Online वाले ऑप्शन पर जाना होगा।
स्टेप 2- अब फेस स्कैन या ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन कर लें।
स्टेप 3- वेरिफिकेशन पूरी हो जाने के बाद आपको नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके साथ ही अगर कोई डिटेल मांगी जाती है तो इसे भी भर दें।
स्टेप 4- लास्ट में मांगी गई फीस का भुगतान कर, फॉर्म सबमिट कर दें।
Aadhaar App में एड्रेस कैसे बदले?
स्टेप 1- इसके लिए भी सबसे पहले Update Address Online वाले ऑप्शन पर जाएं
स्टेप 2- अब यहां आपको एड्रेस बदलने का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3- इसके बाद जो भी डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे, उसे सबमिट कर दें।
स्टेप 4- डॉक्यूमेंट और डिटेल्स पूरी होने के बाद मांगे गए शुल्क का भुगतान कर दें।
आप ऐप के जरिए इन सभी बदलावों का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।