सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vedanta Demerger: कब होगी वेदांता से अलग हुईं 4 नई कंपनियों की लिस्टिंग, मालिक अनिल अग्रवाल ने खुद बता दिया

    Updated: Thu, 28 May 2026 04:16 PM (IST)

    वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने डीमर्जर (Vedanta Demerger) के बाद अलग हुई चार कंपनियों की लिस्टिंग पर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि ये कंपनियां ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. वेदांता की चार कंपनियाँ अगले महीने तक होंगी लिस्ट।

    2. वेदांता एल्युमिनियम बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी निजी कंपनी।

    3. तेल-गैस, बिजली, स्टील कारोबार में भी बड़े निवेश लक्ष्य।

    नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल की वेदांता ग्रुप की डीमर्जर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चार कंपनियों की लिस्टिंग कब होगी, इसे लेकर निवेशकों के मन में सवाल है। अब इसी सवाल का जवाब वेदांता के फाउंडर और चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Vedanta Founder Anil Agarwal) ने खुद दिया है। उन्होंने एक प्राइवेट टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी कि आखिर कब वेदांता से अलग हुई चारों कंपनियों की लिस्टिंग होगी।

    इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वेदांता एल्युमिनियम (Vedanta Aluminium) का लक्ष्य अगले तीन साल में प्रति वर्ष 60 लाख टन एल्युमिनियम उत्पादन तक पहुंचने का है। और यह प्राइवेट सेक्टर की दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमिनियम कंपनी बन जाएगी।

    1 मई 2026 से वेदांता का डीमर्जर प्लान (Vedanta Demerger) लागू है। वेदांता से अलग हुई वेदांता एल्युमिनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर और आयरन एंड स्टील के शेयर उन निवेशकों के खाते में आ गए हैं, जिन्होंने वेदांता का शेयर (Vedanta Shares) ले रखा था। लेकिन अभी तक इनमें ट्रेडिंग शुरू नहीं हुई है।

    कब लिस्ट होंगी वेदांता से अलग हुईं चार कंपनियां?

    वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने एक प्राइवेट टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की कि वेदांता ग्रुप से अलग हुई चारों कंपनियाँ अगले महीने के अंदर अलग-अलग लिस्ट हो जाएंगी। उन्होंने कहा- "अगले महीने तक, इन सभी अलग-अलग कंपनियों की लिस्टिंग हो जाएगी।"

    खबरें और भी

    यानी अनिल अग्रवाल की वेदांता डीमर्जर के लागू होने के बाद अब चार कंपनियों की लिस्टिंग मिड जून तक हो जाएगी। इससे पहले वेदांता रिसोर्सेज के सीईओ देशनी नायडू ने भी कहा था कि अलग हुई कंपनियों के शेयर जून के मध्य तक लिस्ट होने और उनमें ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है।

    वेदांता एल्युमिनियम बनेगी दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

    वेदांता से अलग होकर जो चार कंपनियां हैं उनमें एक वेदांता एल्युमिनियम भी है। वेदांता एल्युमिनियम को लेकर अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह कंपनी अभी हर साल 30 लाख टन एल्युमिनियम का उत्पादन करती है, और अगले तीन सालों में इसका लक्ष्य 60 लाख टन तक पहुंचना है।

    उन्होंने कहा कि यह प्राइवेट सेक्टर की दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमिनियम कंपनी बन जाएगी। ग्रुप की योजना एक 'इंडस्ट्रियल पार्क मॉडल' के जरिए एल्युमिनियम के कारोबार के साथ-साथ 1,000 'डाउनस्ट्रीम इंडस्ट्रीज' (संबंधित उद्योग) भी विकसित करने की है।

    बाकी तीन कंपनियों के बारे में क्या बोले अनिल अग्रवाल

    दूसरी कंपनी है तेल और गैस का कारोबार, जिसे अनिल अग्रवाल ने अपना 'दिल और जान' बताया। उन्होंने कहा कि वेदांता की योजना अगले तीन से 5 सालों में 500000 बैरल प्रतिदिन के उत्पादन स्तर तक पहुंचने के लिए 5 अरब डॉलर का निवेश करने की है।

    तीसरी कंपनी है बिजली उत्पादन (Vedanta Power) करने वाली कंपनी, जो अभी 4,000 मेगावाट बिजली बना रही है। अग्रवाल ने बताया कि इस कंपनी के पास कोयले की पूरी आपूर्ति (लिंकेज) उपलब्ध है, और उन्होंने कोयले को ऊर्जा का एक टिकाऊ स्रोत बताया।

    चौथी कंपनी है लोहा और इस्पात (Vedanta Iron and Steel) बनाने वाली कंपनी। अग्रवाल ने बताया कि ग्रुप अभी कुल 40 लाख टन स्टील का उत्पादन करता है।

    यह भी पढ़ें- Vedanta Demerger: 4 साल के हाई पर एल्युमीनियम, अनिल अग्रवाल की वेदांता Aluminium की लिस्टिंग पर पड़ेगा फर्क?