त्योहार से पहले पनीर बेचने वालों पर चला चाबुक! 5 राज्यों में 'एनालॉग पनीर' बैन; ये क्या होता है, क्या हैं होटल-ढाबा में बेचने के नियम?
त्योहारी सीजन से पहले FSSAI और सरकारों ने मिलावट पर सख्ती बढ़ाई है, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश सहित 5 राज्यों ...और पढ़ें

एनालॉग पनीर पर सरकार की सख्ती
HighLights
हिमाचल प्रदेश सहित पांच राज्यों में एनालॉग पनीर की बिक्री प्रतिबंधित।
FSSAI के अनुसार, इसे डेयरी पनीर बताकर बेचना अवैध है।
यह पनीर वनस्पति तेल और स्टार्च से तैयार किया जाता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| इन दिनों FSSAI का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। खाने-पीने की चीजों में मिलने वाली गड़बड़ियों पर कार्रवाई भी की गई है। अब त्योहारी सीजन से पहले सरकारें भी मिलावट और गड़बड़ियों पर सख्त हो गई हैं। इन दिनों दूध, खोया, पनीर और मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है जिसका फायदा उठाकर कई लोग लो क्वालिटी या मिलावट करते हैं। सख्ती के दायरे में अब एनालॉग पनीर है जिसे बेचना अब प्रतिबंधित हो गया है।
इन 5 राज्यों में लगा एनालॉग पनीर पर बैन
हिमाचल प्रदेश सरकार ने इनालॉग पनीर बेचने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। यह आदेश फूड सेफ्टी कमिश्नर आशीष सिंघमार ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 की धारा 30(2)(a) के तहत जारी किया है। नया आदेश सिर्फ दुकानदारों और सप्लायरों तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, क्लाउड किचन, हॉस्टल और कैटरिंग कारोबार भी इसके दायरे में आएंगे।
आपको बता दें कि हिमाचल सरकार ने एनालॉग पनीर की बिक्री पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही 4 अन्य राज्यों में भी ये नियम प्रभावी है, जिसमें मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में पहले से ही बिक्री प्रतिबंधित है। अब हिमाचल प्रदेश भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
एनालॉग पनीर बेचने के भी हैं FSSAI के नियम
5 राज्यों में एनालॉग पनीर बेचने और प्रोडक्शन पर बैन लगा दिया गया है। हालांकि इसके बेचने के भी नियम हैं। एनालॉग पनीर (जो वनस्पति तेल और स्टार्च आदि से बनता है) को बेचने के लिए FSSAI के अनुसार इसे डेयरी पनीर बताकर नहीं बेचा जा सकता। अगर आप पैक्ड पनीर बेच रहे हैं तो पैकेट पर स्पष्ट रूप से "नॉन-डेयरी" या "एनालॉग" लिखा होना अनिवार्य है। इसके अलावा अगर आप होटल, रेस्टोरेंट में परोस रहे हैं तो मेनू में पनीर के साथ "एनालॉग" लिखना होगा।
ये भी पढ़ें: मांग से कम चीनी का स्टॉक, कीमतें पहुंची ₹70! कमी और महंगाई से निपटने के लिए 10 साल बाद सरकार की नई घोषणा
क्या होता है एनालॉग पनीर?
एनालॉग पनीर को बनाने के लिए असली दूध का उपयोग नहीं होता बल्कि इसके विकल्प के तौर पर तैयार किया जाता है। इस पनीर को बनाने में दूध के बजाय वनस्पति तेल या फैट, पाम आयल, स्टार्च, सोया या दूसरे पौधों से मिलने वाले प्रोटीन जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं पनीर जैसा स्वाद देने के लिए स्टेबलाइजर, इमल्सीफायर और फ्लेवर जैसे प्रोडक्ट्स मिलाए जाता हैं। इसके बाद ये दिखने में और स्वाद में एक जैसा हो जाता है, असली पनीर और एनालॉग के बीच अंतर कर पाना आम ग्राहकों के लिए मुश्किल हो जाता है।
