Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिमी चंपारण में 58 हजार जीविका दीदियों के खाते में आए 10-10 हजार रुपए, मोबाइल ऐप से जुड़ीं 19000 महिलाएं

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 05:35 PM (IST)

    नरकटियागंज में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 58 हजार महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है। कुल 62 हजार से अधिक महिलाओं ने पं ...और पढ़ें

    58 हजार जीविका दीदियों को मिली राशि। (AI Generated Image)

    58 हजार जीविका दीदियों को मिली राशि। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत प्रखंड की अब तक 58 हजार महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है।

    हालांकि इस योजना के लाभ के लिए क्षेत्र की कुल 62 हजार से अधिक महिलाओं ने अपना निबंधन कराया था। योजना में पारदर्शिता लाने और उनकी गतिविधियों की निगरानी के लिए अब लाभुकों को मोबाइल ऐप से जोड़ा जा रहा है। अब तक लगभग 19 हजार महिलाओं को ऐप पर पंजीकृत किया जा चुका है।

    बाकी बचे लाभुकों को जल्द ऐप में जोड़ा जाएगा

    जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) रितेश किशोर सहाय ने बताया कि शेष लाभुकों को भी जल्द ही ऐप से जोड़ दिया जाएगा। इसके साथ हीं समूह की बैठकों में उनकी उपस्थिति और भागीदारी का डेटा भी संकलित किया जा रहा है। बीपीएम ने जानकारी दी कि संकुल स्तर पर जीविका दीदियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं को प्रथम किस्त मिल चुकी है, उन्हें द्वितीय किस्त प्राप्त करने की प्रक्रिया और छोटे व्यवसायों के प्रबंधन के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना ही नहीं, बल्कि उन्हें उद्यमी बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें, कार्यकर्ताओं से संवाद…; क्या बड़ी जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं निशांत कुमार?

    यह भी पढ़ें- देश में गैस आपदा को बनाया अवैध कमाई का अवसर, सुपौल में दो खिलाफ FIR दर्ज