Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ नेताओं से मुलाकातें, कार्यकर्ताओं से संवाद…; क्या बड़ी जिम्मेदारी की ओर बढ़ रहे हैं निशांत कुमार?

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 05:26 PM (GMT+05:30)

    Bihar Politics: निशांत कुमार ने ईद की मुख्य नमाज और इफ्तार दावत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रतिनिधित्व किया। गांधी मैदान में आयोजित नमाज में पहली ...और पढ़ें

    गांधी मैदान में नमाज के बाद मुबारकवाद देते न‍िशांत कुमार। जागरण

    गांधी मैदान में नमाज के बाद मुबारकवाद देते न‍िशांत कुमार। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। रमजान में इफ्तार की दावत के बाद ईद की मुख्य नमाज में भी निशांत कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जगह ले ली।

    मुख्य नमाज का आयोजन गांधी मैदान में किया जाता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ही हर बार इसमें शामिल होते थे।

    कोरोना को छोड़ कर यह सिलसिला 2006 से पिछले साल तक जारी रहा। लेकिन, शनिवार को उनके प्रतिनिधि के रूप में पहली बार पुत्र निशांत शामिल हुए हैं।

    इफ्तार में भी दिखे न‍िशांत 

    इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इफ्तार की पार्टी में भी निशांत ही मुख्य भूमिका में थे। निशांत अपने पिता की तरह रोजेदारों की पंक्ति में बैठे थे।

    नीतीश कुमार कुर्सी पर थे। नमाज के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- ईद के इस पावन अवसर पर अपनी ओर से तथा अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक मुबारकबाद और शुभकामनाएं।

    अल्लाह की रहमत और बरकत हम सभी पर सदैव बनी रहे, यही दुआ है। हमारे प्रदेश और वतन में आपसी भाईचारा, अमन और चैन कायम रहे और हमारा प्रदेश तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुए।

    Nitish

    (ईद के मौके पर फुलवारी शरीफ स्थित खानकाह मुजीबिया में शरीक हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।)

    लगातार सक्रियता द‍िखा रहे न‍िशांत 

    आठ मार्च को जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत लगातार दल के हर स्तर के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।

    शनिवार को उन्होंने केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह से मुलाकात की। विवरण अपने फेसबुक पर पोस्ट किया-अभिभावक एवं केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना।

    उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्रवार को वे पूर्व सांसद डा. अरुण कुमार के आवास पर गए थे। इसके बारे में निशांत ने फेसबुक पर लिखा-हमने संगठन और प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद किया।

    अनुभव और युवा जोश दोनों की अपनी अहमियत है। मुझे उम्मीद है कि अनुभवी लोगों से सीखकर, युवा जोश के साथ मिलकर हमलोग पिताजी के संकल्पों से रचे बिहार की विकास यात्रा में अपना बेहतर योगदान कर पाएंगे। पूर्व सांसद के पुत्र ऋतुराज जदयू के विधायक हैं। वे टीम निशांत का हिस्सा हैं।

    संगठन से संवाद तक लगातार एक्‍शन 

    निशांत प्रतिदिन जदयू संगठन से जुड़े लोगों से संवाद कर रहे हैं। शुक्रवार-शनिवार को निशांत ने जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठों के नेताओं के साथ बैठक की।

    विधायक भी उनसे मिल रहे हैं। वे दल के नेताओं के घर आयोजित पारिवारिक समारोहों में भी जा रहे हैं। जदयू विधायक समृद्ध वर्मा के पटना स्थित आवास पर आयोजित एक पारिवारिक समारोह में गए थे।

    खबरें और भी