वैशाली में ट्यूशन पढ़ने जा रही नाबालिग से गैंगरेप, खेत में बेहोश मिली छात्रा; पुलिस ने 48 घंटे बाद दर्ज की FIR
गोरौल में ट्यूशन जा रही 14 वर्षीय छात्रा के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने 48 ...और पढ़ें
-1784639795007_m.webp)
सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गोरौल में ट्यूशन जा रही 14 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म।
तीन बाइक सवार युवकों ने मकई खेत में वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने 48 घंटे बाद FIR दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, गोरौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रही 14 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि पीड़िता वर्ग नवम में पढ़ती है और प्रतिदिन की तरह शाम में ट्यूशन पढ़ने के लिए साइकिल से जा रही थी।
बताया गया है कि इसी बीच बाइक सवार तीन युवकों ने उसे आगे से घेर लिया और जबरदस्ती खीचकर बगल के मकई खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस पर मामला रफा-दफा करने का आरोप
आसपास के लोगों ने लड़की को बेहोशी की हालात में शनिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इस घटना की सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है।
आरोप है कि मामले को सलटाने का भी प्रयास किया गया, लेकिन छात्रा के स्वजन ने बड़ी मशक्कत के बाद गोरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करा सके हैं।ॉ
छानबीन में जुटी पुलिस
स्वजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस आवेदन बदलने के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन लोगो में बढ़ते आक्रोश देखकर पुलिस ने 48 घंटे बाद प्राथमिकी दर्ज की। इस मामले में थाने के मजीराबाद निवासी आलोक कुमार उर्फ प्रद्युम्न कुमार और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
इस मामले में महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी कर ली गई है। लड़की का मेडिकल कराया गया है। बयान के लिए न्यायालय में उपस्थित कराया जा रहा है। मामले की सघन छानबीन की जा रही है। घटना में जो लोग दोषी होंगे उन्हें बक्सा नही जाएगा।