Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाजीपुर में सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला; मां की मौत  

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

    Bihar Road Accident: हाजीपुर के रामाशीष चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां फूलन देवी की मौके पर ही मौ ...और पढ़ें

    दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी।  (जागरण)

    दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी। (जागरण)

    HighLights

    1. हाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी।

    2. हादसे में मां की मौके पर ही मौत, बेटी गंभीर घायल।

    3. घायल बेटी को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया।

    जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार मां-बेटी को धक्का मार दिया।

    हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में स्वजन मौके पर पहुंच गए।

    VAISHALI ROAD ACCIDENT (7)

    ट्रक ने मारी टक्कर।

    मृतका की पहचान धोबघट्टी निवासी गंगासागर राय की पत्नी फूलन देवी के रूप में हुई है। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी उनकी पुत्री तन्नू कुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

    वहीं, हादसे के चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    ट्रक ने मारी टक्कर

    मिली जानकारी के अनुसार मां-बेटी किसी काम से स्कूटी से हाजीपुर आ रही थीं। इसी दौरान रामाशीष चौक के पास एक ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया। हादसे के बाद मौके लोगों की भीड़ जुट गई।

    VAISHALI ROAD ACCIDENT (7)

    अस्पताल में बेटी का चल रहा इलाज। 

    सूचना मिलने पर पहुंची यातायात थाना की पुलिस ने दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद फूलन देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल बेटी का अस्पताल में इलाज किया गया, जहां वह बार-बार अपनी मां के इलाज की गुहार लगाते हुए रोती रही। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

    घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर गांव चले गए।

    इस संबंध में ट्रैफिक थाना के एसआई शंभू कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बिहार में सड़क हादसा, पीरो-बिहटा हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर में 2 युवकों की मौत, 5 घायल

    खबरें और भी