वैशाली में दिनदहाड़े ई-रिक्शा से खींचकर एक परिवार के 4 लोगों पर चाकू से हमला, 2 आरोपित गिरफ्तार
हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक ई-रिक्शा रोककर एक ही परिवार के चार सदस्यों को चाकू मारकर घायल कर दिया। ...और पढ़ें
HighLights
सराय में ई-रिक्शा रोककर परिवार पर चाकू से हमला।
पुराने केस वापस लेने के दबाव में हुई घटना।
चार लोग घायल, दो हमलावर पुलिस हिरासत में।
जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सराय थाना क्षेत्र के सराय-लालगंज मुख्य मार्ग पर नरेंद्र प्रबोधी गांव के निकट बदमाशों ने दिनदहाड़े ई-रिक्शा रोककर एक ही परिवार के चार लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुराने केस को वापस लेने का बना रहे थे दबाव
घायलों में पौरा मदन सिंह गांव निवासी राजेंद्र महतो के पुत्र रवि कुमार, रवि की पत्नी निशा कुमारी, स्व. घुटुक महतो के पुत्र राजेंद्र महतो और राजेंद्र की पत्नी बबीता देवी शामिल हैं।
घटना के संबंध में घायल रवि कुमार ने बताया कि करीब एक महीना पहले देवेन्द्र महतो के पुत्र विक्की कुमार से विवाद हुआ था।
मारपीट के बाद रवि ने विक्की के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। विक्की लगातार केस उठाने का दबाव बना रहा था। बीते बुधवार को भी दोनों पक्षों में कहासुनी और मारपीट हुई थी।
इलाज कराने जा रहे थे तभी हुआ हमला
गुरुवार सुबह रवि कुमार पत्नी का इलाज कराने के लिए परिवार के साथ ई-रिक्शा से सदर अस्पताल हाजीपुर जा रहे थे। इसी दौरान नरेंद्र प्रबोधी के पास विक्की कुमार समेत अन्य लोगों ने ई-रिक्शा रोककर हमला कर दिया।
-1776924774057.jpg)
अस्पताल में चल रहा इलाज।
बदमाशों ने बारी-बारी से चारों को चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मौके पर अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों ने दो हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंपा
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर चाकू मारने वाले दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
खबरें और भी
पुलिस ने हमलावर विक्की कुमार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाने में पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें- पुलिस ने पटना में ज्वेलरी दुकान में डकैती डालने वाले आरोपित के पैर में मारी गोली, 5 गिरफ्तार