Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेशनल कराटे चैंपियनशिप में छाईं बिहार की स्वाति, 53 kg वर्ग में जीता कांस्य; लगातार तीसरे साल जमाया पदक पर कब्जा

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 12:35 AM (IST)

    स्वाति ने नई दिल्ली में आयोजित 20वें ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लगातार तीसरे वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का गौरव ...और पढ़ें

    स्वाति ने जीता कांस्य। (जागरण)

    स्वाति ने जीता कांस्य। (जागरण)

    HighLights

    1. स्वाति ने 20वें ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप में कांस्य जीता।

    2. यह उनका लगातार तीसरा राष्ट्रीय पदक है, पहले दो स्वर्ण।

    3. वह पढ़ाई के साथ डॉक्टर बनने की तैयारी भी कर रही हैं।

    संवाद सूत्र, राघोपुर। बिहार की बेटी स्वाति ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर राज्य का परचम लहराया है। नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 7 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित 20वें ऑल इंडिया इंडिपेंडेंस कप कराटे चैंपियनशिप में वैशाली की स्वाति ने 53 किलोग्राम महिला वर्ग में कांस्य पदक जीतकर लगातार तीसरे वर्ष पदक हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया।

    लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय पदक

    स्वाति के लिए यह उपलब्धि खास है क्योंकि उन्होंने 2024 और 2025 में इसी प्रतियोगिता में लगातार स्वर्ण पदक जीते थे। इस बार कांस्य जीतकर भी उन्होंने साबित किया कि अनुशासन और मेहनत से सफलता का सिलसिला जारी रखा जा सकता है।

    पढ़ाई और खेल में बराबर अव्वल, मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर स्थित मीरमपुर गांव की रहने वाली स्वाति वर्तमान में पटना जिले के कच्ची दरगाह क्षेत्र में रहती हैं।

    पिता हैं सरकारी ठेकेदार

    उनके पिता गौरी शंकर राय पेशे से सरकारी ठेकेदार हैं। खेल के साथ स्वाति पढ़ाई में भी पीछे नहीं हैं। वह पटना के फ्रेजर रोड स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं और डॉक्टर बनने के सपने के साथ नीट की तैयारी कर रही हैं।

    कोच राम सिंह यादव के मार्गदर्शन में वह राजेंद्र नगर स्थित खेल भवन में रोजाना कड़ी ट्रेनिंग करती हैं। स्वाति की इस उपलब्धि पर बिहार कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कांबली ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    खबरें और भी

    तीन साल लगातार राष्ट्रीय पदक जीतकर स्वाति ने न सिर्फ बिहार का नाम रोशन किया है, बल्कि उन हजारों छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनी हैं जो पढ़ाई के साथ खेल में करियर बनाना चाहती हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में पत्थर खनन को मिलेगा बढ़ावा, 4 जिलों में 15 अगस्त तक पूरी हो जाएगी टेंडर की प्रक्रिया