Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में पत्थर खनन को मिलेगा बढ़ावा, 4 जिलों में 15 अगस्त तक पूरी हो जाएगी टेंडर की प्रक्रिया 

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 10:50 PM (IST)

    बिहार में पत्थर खनन को व्यवस्थित करने और राजस्व बढ़ाने के लिए खान एवं भू-तत्व विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। नवादा के बाद अब औरंगाबाद, गया, शेखपुरा ...और पढ़ें

    पत्थर खदानें। फाइल फोटो

    पत्थर खदानें। फाइल फोटो

    HighLights

    1. खनन को व्यवस्थित करने और राजस्व बढ़ाने पर जोर।

    2. नवादा में 8 पत्थर खनन पट्टों की निविदा जारी।

    3. 4 अन्य जिलों में 15 अगस्त तक निविदा की तैयारी।

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश में पत्थर खनन को व्यवस्थित करने और खनन गतिविधियों से राजस्व बढ़ाने की दिशा में खान एवं भू-तत्व विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। नवादा जिले में पत्थर खनन के आठ पट्टों की निविदा प्रकाशित कर दी गई है।

    अब इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए चार अन्य जिलों औरंगाबाद, गया, शेखपुरा और बांका में पत्थर खनन पट्टों की निविदा जारी करने की तैयारी है। विभाग के अनुसार, इसके लिए 15 अगस्त तक की समय सीमा निर्धारित की है।

    खान एवं भू-तत्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पत्थर खनन के लिए नए खनन पट्टों की निविदा प्रक्रिया शुरू होने से खनन क्षेत्र में गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही सरकार को खनिज राजस्व के रूप में अतिरिक्त आय भी होगी।

    विभाग की ओर से खनन क्षेत्रों को चिह्नित करने और नियमानुसार पट्टा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। नवादा में जिले में खनन के लिए चयनित एजेंसी या व्यक्ति को निर्धारित नियम और शर्तों के तहत खनन की अनुमति दी जाएगी।

    खबरें और भी

    वे वैध तरीके से पत्थर खनन कर सकेंगे। नवादा के बाद जिन जिलों की निविदा जारी की जाएगी उनमें गया के साथ ही औरंगाबाद, बांका और शेखपुरा हैं।

    खान एवं भू-तत्व विभाग का जोर खनन कार्यों को नियमों के दायरे में संचालित करने पर है। इसके तहत खनन पट्टों का आवंटन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। अवैध खनन पर रोक लगाने के साथ-साथ वैध खनन से मिलने वाले राजस्व को बढ़ाना भी सरकार की प्राथमिकता में है। -डॉ. प्रमोद कुमार, मंत्री खान एवं भू-तत्व विभाग, बिहार

    इन पत्थर ब्लाक की होगी नीलामी

    • गया में गेरे ब्लाक एक, दो, तीन, चार और पांच के अलावा जगरनार्थपुर ब्लाक एक-दो और मिर्जापुर का ब्लाक एक, कोशमा ब्लाक
    • बांका में शंभूगंज पत्थर ब्लाक
    • शेखुपरा में मटोखर, सूरदासपुर का ब्लाक दो, तीन, चार, पांच, छह, सात जमुआर के दो ब्लाक
    • औरंगाबाद में सढ़ैल एक, दो और तीन नंबर ब्लाक