Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुपौल में आंधी-तूफान का कहर: परसौनी गांव में 6 परिवारों के घर और फसल तबाह, अधिकारियों ने लिया जायजा

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 05:00 PM (IST)

    सुपौल के परसौनी गांव में शुक्रवार शाम आए तेज आंधी-तूफान से छह परिवार प्रभावित हुए। चक्रवाती प्रभाव से कई घरों को नुकसान पहुंचा और एक किसान की मकई की फ ...और पढ़ें

    प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी समेत अधिकारी और ग्रामीण। फोटो जागरण

     प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी समेत अधिकारी और ग्रामीण। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सुपौल। सदर प्रखंड अंतर्गत परसरमा-परसौनी पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित परसौनी गांव में शुक्रवार की संध्या करीब 7 बजे आए तेज आंधी-तूफान ने भारी क्षति पहुंचाई।

    आश्चर्य की बात यह रही कि यह चक्रवाती प्रभाव केवल एक छोटे क्षेत्र में ही केंद्रित रहा, जिससे आसपास के अन्य इलाके प्रभावित नहीं हुए, जबकि उसी स्थान पर छह परिवार इसकी चपेट में आ गए। घटना में कुछ घरों को आंशिक से क्षति हुई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ललन कुमार सिंह के आरा मिल का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह उड़कर पास की परसरमा चिकनी-पथ सड़क पर गिर गया, जिससे रातभर आवागमन बाधित रहा। शनिवार सुबह स्वयं घर मालिक द्वारा किसी तरह मलबा हटाकर रास्ता चालू कराया गया।

    इसी क्रम में जयंत कुमार सिंह के घर का ऊपरी छत क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दिलीप कुमार सिंह के मकान की दीवार को नुकसान पहुंचा। जितेंद्र कुमार सिंह की मकई फसल बर्बाद हो गई। इसके अलावा हरे राम साह के घर की छत उड़ गई तथा सीताराम साह के घर का एस्बेस्टस (छप्पर) भी क्षतिग्रस्त हो गया।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

    घटना की सूचना मिलते ही शनिवार को जिला परिषद सदस्य रजनीश कुमार सिंह द्वारा प्रखंड प्रशासन एवं कृषि विभाग को अवगत कराया गया। सूचना के आधार पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी तथा अंचल अमीन रणधीर कुमार मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने पांच घरों की क्षति का आकलन किया तथा एक परिवार की फसल क्षति का भी निरीक्षण किया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तत्काल आपदा प्रबंधन के तहत पॉलिथीन एवं आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

    साथ ही, घरों की क्षति का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। इस दौरान ग्राम पंचायत के मुखिया रिंकू सिंह, पंचायत समिति सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- बगहा में जर्जर दीवार गिरने से किशोर की मौत, शहतूत तोड़ने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

    यह भी पढ़ें- चैती छठ महापर्व पर हंडिया सूर्य मंदिर में उमड़ेंगे श्रद्धालु, नहाय-खाय के साथ शुरू होगा व्रत