सुपौल के सरकारी स्कूलों में बच्चों की लगेगी टैब से हाजिरी, लापरवाही पर कटेगा वेतन
सुपौल के सरकारी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति अब टैब के माध्यम से दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य फर्जी नामांकन और हाजिरी पर रो ...और पढ़ें
-1779450091154_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)
HighLights
टैब से बच्चों की रोजाना उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य।
फर्जी नामांकन और हाजिरी पर लगेगी रोक।
लापरवाही पर शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती।
जागरण संवाददाता, सुपौल। सरकारी स्कूलों में नामांकित बच्चों की हाजिरी टैब से बनाते जाने के मामले को लेकर विभाग अब सख्ती दिखाने शुरू कर दी है। सदर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने एक आदेश जारी कर सभी विद्यालयों में टैब के जरिए बच्चों की रोजाना उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य कर दिया है। इस व्यवस्था से फर्जी नामांकन और हाजिरी पर रोक लगेगी।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सभी आईसीटी इंस्ट्रक्टर, कंप्यूटर शिक्षक और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल समय में उपस्थित प्रत्येक छात्र की हाजिरी उसी दिन टैब पर अपलोड करें। यह काम रोजाना करना होगा।
आदेश में निगरानी की पुख्ता व्यवस्था की गई है। एमडीएम की प्रखंड साधनसेवी सुषमा कुमारी को निर्देश दिया गया है कि वे प्रतिदिन कम से कम पांच विद्यालयों का औचक भ्रमण करें।
भ्रमण के दौरान वे टैब में दर्ज हाजिरी और भौतिक उपस्थिति का मिलान करेंगी। गड़बड़ी मिलने पर तुरंत रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय को भेजी जाएगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यदि किसी विद्यालय में टैब पर हाजिरी दर्ज नहीं मिली या जानबूझकर लापरवाही की गई तो संबंधित आईसीटी इंस्ट्रक्टर, कंप्यूटर शिक्षक और प्रधानाध्यापक के एक दिन के वेतन में कटौती की अनुशंसा जिला शिक्षा पदाधिकारी से की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जनगणना का बहाना नहीं बना पाएंगे मास्टर साहब, स्कूल से गायब रहने पर दरभंगा में दोटूक आदेश