जान से महंगा ईंट! शेखपुरा में 2 की गोली मारकर हत्या, ट्रैक्टर चढ़ाने पर हुआ था विवाद
शेखपुरा के अकौना गांव में ईंट पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामूली विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 75 वर्षीय पूना यादव की मौके पर ही मौत हो गई ...और पढ़ें
-1776502937861_m.webp)
पोस्टमार्टम घर के बाहर विलाप करतीं पूना यादव के परिवार की महिलाएं

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। जिला के सदर प्रखंड तथा सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में ईंट पर ट्रैक्टर चढ़ाने के मामूली विवाद में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार की देर रात लगभग ग्यारह बजे हुई।
इस घटना के 75 वर्षीय बुजुर्ग पूना यादव उर्फ परमेश्वर यादव के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पेट मे गोली लगने से घायल 30 वर्षीय युवक संतोष यादव उर्फ प्रेम यादव की मौत शनिवार को इलाज के दौरान पावापुरी में होने की सूचना मिली है। प्रेम यादव को गंभीर अवस्था मे सदर अस्पताल शेखपुरा से पावापुरी रेफर किया गया था।

(हत्या के बाद जानकारी लेने पहुंचे एसपी साथ मे डीएसपी व अन्य)
एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया मृतक बुजुर्ग पूना यादव का शव शुक्रवार की रात ही पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। घटना में घायल प्रेम यादव के परिवार वालों ने प्रेम की मौत की सूचना दी है और उसका शव पावापुरी से आने की प्रतीक्षा की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया मामले में तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
मृतक दोनों अलग-अलग पक्ष के हैं, मगर सभी गोतिया में पड़ते हैं। मृतक पूना यादव के पुत्र ने बताया यह विवाद एक ईंट पर ट्रैक्टर चढ़ा देने की मामूली बात पर हुआ। शुक्रवार की रात गांव के खलिहान में राजेश यादव का ट्रैक्टर रबी फसल की दौनी करने दूसरे खलिहान जा रहा था।
खबरें और भी

(विलाप करती मृतक के स्वजन)
इसको लेकर अमृत यादव से विवाद हो गया। विवाद में हो रहे हो-हल्ला सुनकर बुजुर्ग पूना यादव दोनों में बीच-बचाव करने गए और इसी क्रम में एक गोली पूना यादव के सिर में तथा दूसरी गोली संतोष यादव के पेट मे लग गई।
पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल लाया,जहां पूना यादव को मृत घोषित कर दिया गया तथा संतोष यादव को पावापुरी रेफर किया गया,जहां शनिवार की सुबह उसकी भी मौत होने की सूचना मिली है।
यह भी पढ़ें- कोसी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, कई यात्रियों ने नीचे कूदकर बचाई जान
यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी के चोरौत में मटकोर के दौरान अनियंत्रित विवाह रथ की चपेट में आने से वृद्ध की मौत