सारण में सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत
सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में महमदपुर बांध पर एक ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक चवर से गेहूं लादकर लौट रहे थे, ...और पढ़ें
-1775900452382_m.webp)
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)
HighLights
सारण में ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत।
महमदपुर बांध पर गेहूं लादकर लौटते समय हादसा।
पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने मांगा मुआवजा।
संवाद सहयोगी, दाउदपुर (सारण)। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के महमदपुर बांध पर शनिवार को एक ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।
चवर से ट्रैक्टर पर गेहूं लादकर आ रहे थे युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक चवर से गेहूं लादकर ट्रैक्टर के जरिए अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान महमदपुर बांध की चढ़ाई पर अचानक ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
भट्ठा गांव के रहने वाले हैं मृतक
मृतकों की पहचान भट्ठा गांव निवासी रमाशंकर बिन के 18 वर्षीय पुत्र श्यामसुंदर बिन तथा सलीम मियां के 19 वर्षीय पुत्र अली हुसैन के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी कर ट्रैक्टर पर काम करते थे और रोजी-रोटी के लिए यह कार्य करते थे।
मजदूरी के दौरान हुआ हादसा
बताया जाता है कि दोनों युवक नरवन गांव निवासी भीम यादव के ट्रैक्टर पर कार्यरत थे। शनिवार को वे गेहूं की ढुलाई कर वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बांध की चढ़ाई पर अक्सर वाहन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे खतरा बना रहता है।
खबरें और भी
मौके पर पहुंची मांझी थाने की पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
मृतक के गांव में मातम का माहौल
हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।