Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में NIA का एक्शन, मानव तस्करी के शक में पचरूखवा गांव में 4 घंटे तक चली रेड

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:21 PM (IST)

    सारण के मशरक स्थित पचरूखवा गांव में एनआईए की टीम ने निजाम मियां के घर पर घंटों छापामारी की। यह कार्रवाई मानव तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की जांच क ...और पढ़ें

    सारण के मशरक में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पचरूखवा गांव में घंटों चली छापामारी

    सारण के मशरक में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पचरूखवा गांव में घंटों चली छापामारी

    HighLights

    1. एनआईए टीम ने मशरक के पचरूखवा गांव में छापामारी की।

    2. निजाम मियां के घर पर घंटों चली गहन जांच-पड़ताल।

    3. कार्रवाई मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़ी होने की संभावना।

    संवाद सूत्र, मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने एक आवास पर छापामारी कर व्यापक जांच-पड़ताल की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के कारण पूरे क्षेत्र में दिनभर हलचल बनी रही।

    जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम सुबह करीब आठ बजे पचरूखवा गांव पहुंची और निजाम मियां के घर में जांच शुरू की।

    इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया तथा आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। टीम ने कई घंटे तक घर के विभिन्न कमरों और हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली।

    छापामारी के दौरान दस्तावेजों, मोबाइल फोन, लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई। जांच एजेंसी ने डिजिटल साक्ष्यों और अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों का भी परीक्षण किया।

    कार्रवाई की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, हालांकि सुरक्षा कारणों से किसी को भी जांच प्रक्रिया के नजदीक नहीं जाने दिया गया। टीम द्वारा करीब चार घंटे तक यानि 12 बजे दिन तक विशेष जांच पड़ताल की गई, लेकिन कोई भी विशेष जानकारी नही दी गई।

    सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मानव तस्करी से जुड़े किसी संभावित नेटवर्क की जांच के क्रम में की गई है। हालांकि, इस संबंध में एनआईए के अधिकारियों ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

    एजेंसी की ओर से कार्रवाई के उद्देश्य और जांच के निष्कर्षों पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। एनआईए की इस कार्रवाई को लेकर पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। ग्रामीण भी दिनभर जांच की वजह जानने को लेकर उत्सुक दिखे।

    यह भी पढ़ें- गोपालगंज में NIA की बड़ी कार्रवाई, विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खुलासा; 5 घंटे तक खंगाले दस्तावेज

    यह भी पढ़ें- कंबोडिया मानव तस्करी नेटवर्क का मोतिहारी कनेक्शन, NIA ने मो. कलामुद्दीन का मोबाइल किया जब्त

    खबरें और भी