Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार का इश्कबाज प्रोफेसर! छात्रा के साथ लिपलॉक करते हुए वीडियो वायरल, कॉलेज में भड़का आक्रोश

    By Amritesh KumarEdited By: Shashank Baranwal
    Updated: Sun, 12 Apr 2026 02:06 PM (GMT+05:30)

    छपरा के लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान (LNJPIT) के एक प्राध्यापक का छात्रा के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, छपरा। लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान (छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज) से जुड़े एक प्राध्यापक का छात्रा के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रविवार को हड़कंप मच गया। इधर, वीडियो के सामने आते ही कॉलेज परिसर में चर्चा का माहौल गर्म हो गया और छात्रों में आक्रोश भी देखा गया।

    सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो

    बताया जा रहा है कि प्रसारित वीडियो में दिख रहे प्राध्यापक की पहचान अनुराग तिवारी के रूप में की जा रही है। हालांकि, इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। उधर, वीडियो कॉलेज परिसर का नहीं बताया जा रहा है, बल्कि इसमें संबंधित प्राध्यापक एक छात्रा के साथ किसी होटल में नजर आ रहे हैं। छात्रा को सत्र 2024-28 की बताया जा रहा है।

    छात्रों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग

    इसी बीच, सोशल मीडिया पर वीडियो के तेजी से प्रसारित होने के बाद संस्थान की छवि को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। छात्रों के बीच इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है और वे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, चर्चा यह भी है कि संबंधित प्राध्यापक विवाहित हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

    कॉलेज प्रशासन प्रशासन ने जांच की कही बात

    हालांकि, दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर जब कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया गया तो प्राचार्य विमल कुमार ने बताया कि उन्हें भी प्रसारित वीडियो मिला है। रविवार को छुट्टी के दिन आईसी (इंटरनल कमेटी) के सदस्यों द्वारा प्रसारित फोटो और वीडियो की जांच जांच कर रहे हैं दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।

    खबरें और भी

    जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

    प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी में है।

    यह भी पढ़ें- पटनावासियों को नगर निगम ने दी राहत, 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर मिलेगी छूट, अक्टूबर से लगेगा ब्याज

    यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा में निदेशक समेत 13 पदों के लिए होगी भर्ती, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी