विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के छपरा में पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन पर पथराव, गेट पर बैठा यूपी का यात्री घायल; RPF का एक्शन शुरू

By Amritesh kumarEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sun, 30 Aug 2026 12:21 PM (IST)

छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन पर पथराव हुआ, जिसमें मुरादाबाद के मोहम्मद वकील घायल हो गए। ...और पढ़ें

छपरा में ट्रेन पर पत्थर बाजी के बाद फ्लैग मार्च का जागरूकता करती रेल पुलिस। फोटो जागरण

छपरा में ट्रेन पर पत्थर बाजी के बाद फ्लैग मार्च का जागरूकता करती रेल पुलिस। फोटो जागरण

HighLights

  1. छपरा में चलती ट्रेन पर पथराव से यात्री घायल।

  2. पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन में मुरादाबाद के यात्री को चोट लगी।

  3. रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच और तलाश शुरू की।

जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा कचहरी से छपरा जंक्शन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे असामाजिक तत्वों की करतूत एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर भारी पड़ी।

पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन में सफर कर रहे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद वकील को अचानक बाहर से आए पत्थर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद रेल पुलिस सक्रिय हुई और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है।

दरवाजे के पास बैठे यात्री को लगी चोट

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मोहम्मद वकील पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। वह ट्रेन के दरवाजे के समीप बैठे थे। ट्रेन जब छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच पहुंची, तभी अचानक बाहर से पत्थर फेंका गया। पत्थर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने ट्रेन के गार्ड को इसकी सूचना दी।

गार्ड ने रेल कंट्रोल को दी जानकारी

यात्री के घायल होने की सूचना मिलने के बाद ट्रेन के गार्ड ने तत्काल रेल कंट्रोल को घटना से अवगत कराया। घायल यात्री ने सिवान में अपना फर्द बयान दर्ज कराया। बाद में फर्द बयान छपरा कचहरी जीआरपी को भेजा गया। इसके आधार पर रेल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

प्राथमिकी दर्ज, आरोपितों की तलाश में छापेमारी

रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर इंस्पेक्टर बीपी आलोक के निर्देशन में छपरा कचहरी जीआरपी थाने में थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस टीम आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस रेलवे ट्रैक के आसपास के संवेदनशील स्थानों की भी जानकारी जुटा रही है।

ट्रैक किनारे फ्लैग मार्च, माइकिंग से जागरूकता

घटना के बाद रेल पुलिस और आरपीएफ ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव, छपरा जीआरपी थानाध्यक्ष गुंजन कुमार और छपरा कचहरी जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में छपरा कचहरी से छपरा जंक्शन तक रेलवे ट्रैक के किनारे फ्लैग मार्च किया गया।

इस दौरान संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। माइकिंग कर लोगों से चलती ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंकने की अपील की गई। पुलिस ने चेतावनी दी कि पथराव करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मोतिहारी में रास्ते की जमीन विवाद में भाई ने की भाई की हत्या, महादलित बस्ती में तनाव