Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Baby Boss बैक टू होम: शानदार IPL सीजन के बाद बिहार पहुंचे वैभव, अब नीली जर्सी में आएंगे नजर

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 07:48 PM (IST)

    Vaibhav Sooryavanshi India A Squad:आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अपने पैतृक घर समस्तीपुर, बिहार लौटे, जहाँ उनका भव्य ...और पढ़ें

    दादी और चाचा के साथ वैभव! फोटो: जागरण

    दादी और चाचा के साथ वैभव! फोटो: जागरण  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, ताजपुर (समस्तीपुर)। Vaibhav Sooryavanshi stats: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दुनिया भर के दिग्गजों को चौंकाने वाले 15 वर्षीय 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी मंगलवार की शाम अपने पैतृक घर बिहार पहुंचे।

    समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड स्थित अपने आवास पर आते ही उनके स्वागत के लिए प्रशंसकों और स्थानीय नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। हालांकि, उनका यह घरेलू दौरा बेहद संक्षिप्त है।

    मिली जानकारी के अनुसार, वह बुधवार को ही बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां इंडिया 'ए' टीम के कैंप में शामिल होकर वह आगामी श्रीलंका दौरे के लिए अपनी तैयारियों का आगाज करेंगे।

    Vaibhav suryavanshi in Bihar 2

    वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करते समस्तीपुर के पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन । फोटो: जागरण 

    पाग-चादर देकर किया सम्मानित

    बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने वैभव के आवास पर पहुंचकर इस युवा क्रिकेटर को पाग, चादर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि वैभव ने समस्तीपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश-दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया है। वैभव की सफलता यह संदेश देती है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी मुकाम नामुमकिन नहीं है।

    वह आज के उन तमाम युवाओं के लिए रोल मॉडल बन चुके हैं जो संघर्ष से डरते हैं। इस दौरान जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, डॉ. सफदर इमाम, रवि आनंद और हरेंद्र कुमार राय सहित कई गणमान्य लोग व परिजन मौजूद थे।

    आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड्स की बौछार

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन किसी सुनहरे सपने जैसा रहा है। उन्होंने आईपीएल इतिहास के कई बड़े कीर्तिमान ध्वस्त किए और टूर्नामेंट के इतिहास में एक ही सीजन में 5 प्रमुख पुरस्कार जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने।

    खबरें और भी

    वैभव ने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़कर महान क्रिस गेल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

    आईपीएल 2026 में वैभव को मिले प्रमुख सम्मान:

    • ऑरेंज कैप (Orange Cap): सबसे कम उम्र (15 वर्ष, 65 दिन) में सर्वाधिक 776 रन बनाने का गौरव।
    • मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP): पूरे सीजन में सबसे असरदार खिलाड़ी।
    • इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साल के सर्वश्रेष्ठ उभरते हुए खिलाड़ी का खिताब।
    • सुपर सिक्सेज और सुपर स्ट्राइकर अवार्ड: सबसे ज्यादा छक्के और सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट के लिए।

    अब इंडिया 'ए' के लिए मचाएंगे धमाल

    आईपीएल में ऐतिहासिक प्रदर्शन का इनाम वैभव को जल्द ही मिल गया। उन्हें श्रीलंका के दाम्बुला में आयोजित होने वाली 'ए' टीम ट्राई-नेशन सीरीज 2026 के लिए इंडिया 'ए' (India A) की नीली जर्सी वाली टीम में शामिल किया गया है।

    इस त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान की 'ए' टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो 9 जून से 21 जून 2026 तक रंगिरी दाम्बुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Baby Boss वैभव के परिवार से एक और सुखद खबर, चाची सशक्त स्थायी समिति में निर्विरोध निर्वाचित

    यह भी पढ़ें- 'सबसे बड़ा T20 रिकॉर्ड' चूकने पर Chris Gayle की बड़ी भविष्यवाणी, Vaibhav Suryavanshi के लिए खोला दिल