Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Baby Boss वैभव के परिवार से एक और सुखद खबर, चाची सशक्त स्थायी समिति में निर्विरोध निर्वाचित

    Updated: Sat, 30 May 2026 04:45 PM (IST)

    आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी की चाची कृति प्रिया ताजपुर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति में निर्विरोध चुनी गई हैं। यह परिवार के लिए एक और सुखद खबर है, ...और पढ़ें

    वैभव सूर्यवंशी की फाइल फोटो और सशक्त स्थायी समिति के लिए निर्वाचित सदस्य कृति प्रिया को प्रमाण पत्र देते अनुमंडल पदाधिकारी । फोटो: जागरण

    वैभव सूर्यवंशी की फाइल फोटो और सशक्त स्थायी समिति के लिए निर्वाचित सदस्य कृति प्रिया को प्रमाण पत्र देते अनुमंडल पदाधिकारी । फोटो: जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, ताजपुर (समस्तीपुर)। Tajpur Municipal Council Election: आईपीएल 2026 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से दुनिया भर में तहलका मचाने वाले समस्तीपुर के 'बेबी बॉस' वैभव सूर्यवंशी के परिवार से एक और बड़ी और सुखद खबर सामने आई है।

    खेल के मैदान पर जहां भतीजे वैभव ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी, वहीं अब सियासत और स्थानीय निकाय के मैदान में उनकी चाची ने बड़ी जीत हासिल की है।

    ताजपुर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव में वैभव सूर्यवंशी की चाची कृति प्रिया को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

    तीन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

    ताजपुर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के गठन के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नए नियमों के तहत कराई गई इस निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सशक्त स्थायी समिति के कुल तीन पदों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे।

    दिलचस्प बात यह रही कि तीनों ही पदों पर केवल एक-एक उम्मीदवार के सामने आने से सभी अभ्यर्थियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया।

    एसडीएम ने सौंपे निर्वाचन प्रमाण-पत्र

    चुनाव परिणामों के आधिकारिक ऐलान के बाद अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) दिलीप कुमार ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को जीत का प्रमाण-पत्र सौंपा।

    चुनाव के दौरान सशक्त स्थायी समिति सदस्य संख्या-01 के पद पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की चाची कृति प्रिया ने निर्विरोध जीत दर्ज की। वहीं, सदस्य संख्या-02 के लिए संजय दास और सदस्य संख्या-03 के लिए माधव कर्मशील भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

    इस मौके पर बीडीओ रवि भूषण, सीओ आरती कुमारी, चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी और उप चेयरमैन पूनम देवी समेत नगर परिषद के सभी सम्मानित पार्षद मौजूद रहे।

    नगर परिषद के 'मंत्रिमंडल' का गठन

    जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए एसडीएम दिलीप कुमार ने कहा कि नगर परिषद के विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कार्यों को धरातल पर उतारने में सशक्त स्थायी समिति की भूमिका सबसे अहम होती है।

    दरअसल, हाल ही में बिहार नगरपालिका अधिनियम में हुए ऐतिहासिक संशोधनों के बाद अब इस समिति के सदस्यों को मनोनयन के बजाय लोकतांत्रिक तरीके से वार्ड पार्षदों के वोट (निर्वाचन) द्वारा चुना जाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसे नगर निकाय का 'कैबिनेट' या 'मंत्रिमंडल' माना जाता है, जो बजट और वित्तीय फैसलों को मंजूरी देती है।

    खबरें और भी

    भतीजे वैभव का रहा है जादुई प्रदर्शन

    एक तरफ चाची कृति प्रिया ने जहां नगर परिषद में अपनी जिम्मेदारी संभाली है, वहीं उनके भतीजे और राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के सीजन में इतिहास रच दिया है।

    वैभव का आईपीएल 2026 का प्रदर्शन ग्राफ नीचे टेबल में देखा जा सकता है:

    आंकड़े प्रदर्शन (IPL 2026)
    कुल मैच / पारियां 16
    कुल रन 776 रन (ऑरेंज कैप विजेता)
    बल्लेबाजी औसत 48.50
    स्ट्राइक रेट 237.31
    कुल चौके 63
    कुल छक्के 72 (सीजन में सर्वाधिक)

    मामा का आईएएस में चयन

    वैभव सूर्यवंशी के मामा अभिषेक चौहान ने इसी वर्ष संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 102वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि उन्होंने पहले ही प्रयास में बिना किसी बड़ी कोचिंग के हासिल की है। इसकी भी खूब चर्चा हो रही है।