समस्तीपुर में गुदारघाट पुल पर ट्रक-टेम्पू की टक्कर: एक की मौत, तीन घायल
समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र में गुदारघाट पुल पर सोमवार सुबह बालू लदे ट्रक और टेम्पू की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पुल की रेलि ...और पढ़ें
-1773655747777_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुदारघाट पुल पर सोमवार की सुबह बालू लदे ट्रक और टेम्पू की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे बागमती नदी में जा गिरी। घटना में टेम्पू सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया है कि बालू लोडेड ट्रक (बीआर 33 बी 3096) बल्लीपुर की तरफ जा रहा था। वहीं टेम्पू (बीआर 33 पीए 4981) बल्लीपुर से समस्तीपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान गुदारघाट पुल पर दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई।
एक व्यक्ति की मौके पर हो गई मौत
टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे बागमती नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए समस्तीपुर भेज दिया। टेम्पू में सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के कारणों की हो रही जांच
सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और छानबीन में जुट गई। नदी में ट्रक गिरने के कारण उसमें किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए जेसीबी की मदद से ट्रक को पलट कर शव की तलाश की जा रही है।
खबरें और भी
पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं इस हादसे के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में ट्रेन में घुसे 10 नकाबपोश बदमाश, यात्रियों को घायल कर लाखों की लूट