Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीपीएससी क्रैक कर BDO बनीं समस्तीपुर की सुचिता, पहली बार ससुराल पहुंचने पर भव्य स्वागत

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:16 PM (GMT+05:30)

    Bihar BPSC News: सुचिता कुमारी ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर बीडीओ का पद प्राप्त किया है। समस्तीपुर के खानपुर स्थित ससुराल रेबड़ा पंचायत पहुं ...और पढ़ें

    ग्रामीणों ने अपनी बहू को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जागरण

    ग्रामीणों ने अपनी बहू को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जागरण

    संवाद सहयोगी, खानपुर (समस्तीपुर)। BPSC Success Story: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर BDO बनीं सुचिता का ससुराल में जोरदार स्वागत हुआ।

    सोमवार को खानपुर की रेबड़ा पंचायत पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपनी बहू को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

    ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने सुचिता को सम्मानित करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए फलदार पौधा भी भेंट किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे खानपुर और रेबड़ा पंचायत क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया।

    सुचिता कुमारी रेबड़ा पंचायत निवासी विष्णुदेव सहनी की पुत्रवधू और इंजीनियर सुनील कुमार साहनी की धर्मपत्नी हैं। ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सुचिता की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

    सम्मान समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना और जदयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से प्रशासनिक सेवा तक पहुंचना पूरे समाज के लिए बेहद गर्व की बात है।

    कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम साहनी, जिला परिषद सदस्य स्वर्णिमा सिंह और बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने सुचिता के संघर्ष और सफलता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    सम्मान से अभिभूत सुचिता ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, गुरुजनों और समाज के सहयोग व आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि BDO के रूप में उनकी प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा।

    कार्यक्रम का संचालन डॉ. लाल बाबू ने किया जबकि डॉ. संजय कुमार ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मौके पर प्रो. हरि प्रसाद राय, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक संत कुमार सहनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- सहोदर भाई बने डिप्टी कलेक्टर, मधुबनी के झंझारपुर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत