Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहोदर भाई बने डिप्टी कलेक्टर, मधुबनी के झंझारपुर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों से हुआ भव्य स्वागत

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 06:35 PM (IST)

    Bihar Deputy Collector: झंझारपुर के प्रशांत और हेमंत कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर सीनियर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया है। द ...और पढ़ें

    नगरवासियों ने फूल-मालाओं और पाग पहनाकर दोनों का अभिनंदन किया। फोटो: जागरण

    नगरवासियों ने फूल-मालाओं और पाग पहनाकर दोनों का अभिनंदन किया। फोटो: जागरण

    HighLights

    1. प्रशांत और हेमंत कुमार 70वीं बीपीएससी में डिप्टी कलेक्टर बने।

    2. झंझारपुर, मधुबनी में दोनों भाइयों का भव्य अभिनंदन हुआ।

    3. सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और आपसी सहयोग को दिया।

    संवाद सहयोगी, झंझारपुर (मधुबनी)। Madhubani BPSC Success Story: झंझारपुर के लिए रविवार का दिन गर्व और उत्सव का रहा। 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर सीनियर डिप्टी कलेक्टर बने सहोदर भाई प्रशांत कुमार और हेमंत कुमार का नगर में भव्य अभिनंदन किया गया।

    दोनों भाई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 के निवासी हैं।

    ढोल नगाड़ों के बीच स्वागत

    एनएच-27 स्थित मोहना चौक पर दोनों भाइयों के पहुंचते ही सैकड़ों लोगों ने ढोल-नगाड़ों और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों को लंगड़ा चौक तक शोभायात्रा के रूप में लाया गया। नगरवासियों ने फूल-मालाओं और पाग पहनाकर दोनों का अभिनंदन किया।

    101वीं और 339वीं रैंक

    प्रशांत कुमार (32) ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में 101वीं रैंक हासिल की है, जबकि उनके छोटे भाई हेमंत कुमार (30) को 339वीं रैंक मिली है। दोनों की सफलता से परिवार के साथ झंझारपुर के लोगों में भी खुशी का माहौल है।

    आईआईटी से की पढ़ाई

    दोनों भाई शिक्षक दंपति रामनाथ साहू और गीता प्रसाद के पुत्र हैं। प्रशांत ने अंधराठाढ़ी के प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक शिक्षा और स्थानीय केजरीवाल हाई स्कूल से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मंडी से बीटेक किया। वर्तमान में वह जर्मनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।

    खबरें और भी

    हेमंत सचिवालय में थे कार्यरत

    हेमंत कुमार ने आईआईटी गुवाहाटी से बीटेक किया है। वह बिहार सचिवालय, पटना में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे हैं। अब बीपीएससी में सफलता के बाद दोनों भाई सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं देंगे।

    अभिनंदन समारोह में प्रशांत और हेमंत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और एक-दूसरे के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही रणनीति, गुणवत्तापूर्ण अध्ययन और आत्मविश्वास जरूरी है।

    युवाओं को दिया सफलता मंत्र

    दोनों भाइयों ने युवाओं से असफलता को सीखने का अवसर मानकर आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत और सही दिशा में तैयारी से सफलता हासिल की जा सकती है। 

    समारोह में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और नगरवासी मौजूद रहे। संजय साह, रविन्द्र पासवान और पंकज चौधरी सहित लोगों ने दोनों सफल युवाओं को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों भाइयों की उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।

    यह भी पढ़ें- बीपीएससी क्रैक कर BDO बनीं समस्तीपुर की सुचिता, पहली बार ससुराल पहुंचने पर भव्य स्वागत