Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिमरीबख्तियारपुर की जनता को जल्द मिलेगी निःशुल्क एम्बुलेंस व शव वाहन की सेवा, सांसद राजेश वर्मा की पहल

    Updated: Sat, 02 May 2026 03:08 PM (IST)

    सांसद राजेश वर्मा ने सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही निःशुल्क एम्बुलेंस और शव वाहन सेवा शुरू करने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    सांसद राजेश वर्मा। (फाइल फोटो)

    सांसद राजेश वर्मा। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. सांसद राजेश वर्मा ने निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की घोषणा की।

    2. सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जल्द होगी शुरुआत।

    3. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगी समय पर सहायता।

    संवाद सूत्र, सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा)। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजेश वर्मा ने क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत देने की दिशा में अहम पहल की है।

    सांसद ने अपने निजी स्तर से सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा एवं शव वाहन सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

    इस संबंध में उन्होंने अपने फेसबुक हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की। सांसद ने अपने संदेश में कहा कि लोकसभा क्षेत्र के कई आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बीमारी या शोक की घड़ी में समय पर एम्बुलेंस और शव वाहन की सुविधा नहीं मिल पाती है, जो अत्यंत पीड़ादायक स्थिति है।

    लोगों को मिलेगी सहायता

    ऐसे संवेदनशील हालात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह सेवा निजी स्तर पर शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

    उन्होंने बताया कि इस सेवा की शुरुआत सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से की जाएगी। सेवा के संचालन की जिम्मेदारी विधानसभा प्रतिनिधि रितेश रंजन के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सेवा का लाभ सही समय पर सही लोगों तक पहुंच सके।

    सांसद ने आगे कहा कि यह पहल सिर्फ एक विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आने वाले समय में इसे पूरे खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में विस्तारित किया जाएगा।

    उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आपात स्थिति में सहायता से वंचित न रहे। स्थानीय लोगों ने सांसद की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे मानवीय दृष्टिकोण से सराहनीय कदम बताया है।

    लोगों का कहना है कि इस तरह की सेवाएं गरीब और असहाय परिवारों के लिए संकट की घड़ी में बड़ी मदद साबित होंगी।

    यह भी पढ़ें- Bihar Police Bharti: बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, बारहवीं पास युवाओं के लिए मौका